
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Aug 04, 2025, 3:41:10 PM
शिक्षक अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर - फ़ोटो GOOGLE
PATNA: पटना से इस वक्त की बड़ी शिक्षक अभ्यर्थियों से जुड़ी आ रही है। बिहार में शिक्षक बहाली में डोमिसाइल लागू होगा। TRE-4 से नया नियम लागू किया जाएगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस बात का ऐलान किया है। बिहार में शिक्षक भर्ती में डोमिसाइल लागू होने को लेकर अब कैबिनेट की मुहर लगेगी। जिसके बाद शिक्षक भर्ती में अब पहले बिहारी को मौका मिलेगा तब ही बाहरी को अवसर दिया जाएगा।
पिछले कई दिनों शिक्षक अभ्यर्थी शिक्षक बहाली की प्रक्रिया में डोमिसाइल नीति लागू करने की मांग कर रहे थे। पटना में आए दिन आंदोलन कर रहे थे। लगातार धरना-प्रदर्शन, विरोध मार्च कर रहे शिक्षक अभ्यर्थी नीतीश सरकार की इस घोषणा से काफी खुश हैं और मुख्यमंत्री नीतीश को धन्यवाद दे रहे हैं।
दरअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स इस बात की घोषणा की है कि नवम्बर 2005 में सरकार बनने के बाद से ही हमलोग शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार काम कर रहे हैं। शिक्षा व्यवस्था के सुदृढ़ीकरण हेतु बड़ी संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति की गई है।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आगे कहा कि शिक्षकों की बहाली में बिहार के निवासियों (DOMICILE) को प्राथमिकता देने हेतु शिक्षा विभाग को संबंधित नियम में आवश्यक संशोधन करने का निर्देश दिया गया है। यह TRE-4 से ही लागू किया जाएगा। वर्ष 2025 में TRE-4 एवं वर्ष 2026 में TRE-5 का आयोजन किया जाएगा। TRE-5 के आयोजन के पूर्व STET का आयोजन करने का भी निर्देश दिया गया है।