ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Bihar News: बिहार के इन दो जिलों में दो महत्वपूर्ण सड़क परियोजना की मंजूरी,खर्च होंगे 72.2362 करोड़ रू,जानें...

बिहार सरकार ने 72.2362 करोड़ रुपये की दो नई सड़क परियोजनाओं को दी मंजूरी। गोपालगंज के थावे मंदिर और पटना के ग्रामीण इलाकों को बेहतर सड़क कनेक्टिविटी मिलेगी। नाबार्ड से ऋण की स्वीकृति प्रक्रिया जारी।

बिहार सड़क परियोजना 2025, सम्राट चौधरी पथ निर्माण, थावे मंदिर सड़क संपर्क, पटना सड़क चौड़ीकरण, नाबार्ड सड़क परियोजना बिहार, बिहार में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, थावे मंदिर गोपालगंज रोड, सम्पतचक सड़क योजना
© Google
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बताया कि पथ निर्माण विभाग के दो महत्वपूर्ण पथ परियोजनाओं के लिए 72.2362 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति दी गई है। उन्होंने बताया कि पहली परियोजना गोपालगंज जिले में स्थित प्रसिद्ध थावे मंदिर से संपर्क मुख्य पथ एवं अन्य कार्यों से जुड़ी है, जिसकी लंबाई 2.89 किलोमीटर और लागत 30.752 करोड़ रुपये है। दूसरी परियोजना पटना पटना जिला के सोहगी मोड़ से कंडाप भाया रामपुर, बहुआरा, खुशियालचक, चिपुरा होते हुए परसा-सम्पतचक तक पथ का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण कार्य से संबंधित है, जिसकी लंबाई 9.90 किलोमीटर और लागत 41.4842 करोड़ रुपये है। परियोजनाओं को नाबार्ड से ऋण स्वीकृति के लिए भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि पहले ही 26 पुल और 16 पथ परियोजनाओं, यानी कुल 42 परियोजनाओं के लिए 979.7489 करोड़ रुपये का प्रस्ताव नाबार्ड को भेजा जा चुका है, जिसमें से 665.07 करोड़ रुपये के ऋण की स्वीकृत मिली है।  

उपमुख्यमंत्री चौधरी ने बताया कि बिहार की एनडीए सरकार की इस परियोजनाओं से गोपालगंज जिले के थावे मंदिर जैसे धार्मिक स्थलों से संपर्क बेहतर होंगे वहीं पटना महानगर और उसके ग्रामीण इलाकों की सड़क कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी। परियोजनाओं के पूरा होने के बाद जहां एक ओर क्षेत्रीय विकास को बल मिलेगा, वहीं दूसरी ओर रोजगार सृजन, पर्यटन और परिवहन को बढ़ावा मिलेगा।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें