1st Bihar Published by: First Bihar Updated May 20, 2026, 7:11:45 PM
- फ़ोटो सोशल मीडिया
PATNA: इस वक्त की बड़ी खबर पटना से आ रही है, जो पुलिस अधिकारियों के तबादले से जुड़ी हुई है। एक एसपी सहित 5 IPS और 8 DSP का तबादला किया गया है। गृह विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। ट्रांसफर की पूरी लिस्ट नीचे देखिये..
नवगछिया के एसपी राजेश कुमार को साईबर अनुसंधान एवं अभियान, आर्थिक अपराध इकाई, पटना भेजा गया है। वही वैभव शर्मा को नवगछिया का एसपी बनाया गया है। वही पटना सिटी के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौरव कुमार को पूर्णिया, बांका के पुलिस उपाधीक्षक अनुपेश नारायण को सुपौल, अपराध अनुसंधान विभाग,पटना के पुलिस उपाधीक्षक विकास कुमार को विशेष कार्य बल में पुलिस उपाधीक्षक, जहानाबाद (साइबर क्राइम) के पुलिस उपाधीक्षक गोपाल कृष्ण को कैमूरे के मोहनियां भेजा गया है।
वही पूर्णिया के ट्रैफिक पुलिस उपाधीक्षक कौशल किशोर कमल को अपराध अनुसंधान विभाग, पटना भेजा गया है। जबकि रंजन कुमार सिंह जो पटना में अपराध अनुसंधान विभाग में पुलिस उपाधीक्षक के पद पर तैनात थे, उन्हें पूर्णिया यातायात पुलिस का उपाधीक्षक बनाया गया है। गृह विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी की है।

