ब्रेकिंग
किशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारोबिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंहBRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रताकिशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारोबिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप‘देश को ‘इस्लामिक भारत’ बनाना चाहते हैं कुछ मुस्लिम संगठन’, UCC को लेकर AIMPLB के विरोध पर बरसे गिरिराज सिंहBRABU के 70 सहायक प्राध्यापक की नौकरी पर संकट, कई रसूखदारों के संबंधी भी जांच के घेरे में; क्या है वजह?Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रता

Bihar Police: युवाओं को सरकार का तोहफा, 35 हजार से ज्यादा पुलिसकर्मियों की बहाली जल्द

Bihar Police: बिहार में 36,000 पुलिसकर्मियों की भर्ती की घोषणा। 19,838 सिपाही पदों के लिए जुलाई 2025 में ली जाएगी परीक्षा। नीतीश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल हुआ तिगुना, महिला पुलिसकर्मियों की संख्या देश में हुई सर्वाधिक।

Bihar Police
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Police: बिहार में आने वाले समय में करीब 36,000 पुलिसकर्मियों की भर्ती होगी, जिसमें सिपाही, दारोगा, चालक सिपाही और स्टेनो एएसआई जैसे पद शामिल हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कार्यकाल में पुलिस बल और संसाधनों में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है, जिससे बिहार पुलिस देश में महिला पुलिसकर्मियों के मामले में अब शीर्ष पर है।


सबसे पहले 19,838 सिपाही पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू होगी, जिसकी लिखित परीक्षा 16 जुलाई से 3 अगस्त 2025 तक छह चरणों में होगी। केंद्रीय सिपाही चयन परिषद ने परीक्षा केंद्रों की जानकारी और सिटी स्लिप जारी कर दी है और ई-एडमिट कार्ड 9 जुलाई 2025 से उपलब्ध होंगे। इस भर्ती के लिए 16.73 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है, जिसमें से 33,042 आवेदन खारिज किए गए हैं।


डीजीपी विनय कुमार ने बताया कि 10,000 नए पुलिसकर्मी पदों के लिए रोस्टर क्लीयरेंस की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है और एक साल में अधियाचना भेजी जाएगी। इसके अलावा, 4,361 चालक सिपाही पदों के लिए जल्द विज्ञापन जारी होगा और 305 स्टेनो एएसआई पदों की नियुक्ति प्रक्रिया अंतिम चरण में है। वर्तमान में 1,275 दारोगा बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में प्रशिक्षण ले रहे हैं और 1,817 नए दारोगा पदों के लिए प्रस्ताव गृह विभाग को भेजा गया है।


नीतीश कुमार के 20 साल के कार्यकाल में बिहार पुलिस बल 2005 के 42,000 से बढ़कर 2025 में 1,25,000 हो गया है। पुलिस वाहनों की संख्या 4,000 से 11,000 और हथियारों की संख्या 75,000 से 1,75,000 हो गई है। 28 जून 2025 को पटना के बापू सभागार में नीतीश कुमार ने 21,391 नवचयनित सिपाहियों को नियुक्ति पत्र सौंपे, जिनमें 52% से अधिक महिलाएं थीं। बिहार में 36,000 महिला पुलिसकर्मी हैं, जो कुल बल का 28.5% है और 35% महिला आरक्षण के साथ बिहार इस मामले में देश में पहले स्थान पर है।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें