ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

Bihar News: पटना से इस जिले के लिए जल्द शुरू होगी जलयान सेवा, गंगा में चलेगा विशेष जहाज; नहीं लगेगा कोई किराया

Bihar News: पटना सिटी में गंगा नदी पर नासरीगंज से पानापुर घाट के बीच जल्द शुरू होगी जलयान सेवा। सफल ट्रायल के बाद 250 यात्रियों और 25 वाहनों की क्षमता वाला ‘एमपी गंगा वन’ जहाज मानसून के दौरान लोगों के लिए राहत बनेगा।

Bihar News
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: पटना सिटी में गंगा नदी पर जल्द ही नासरीगंज से सारण के पानापुर घाट तक जलयान सेवा शुरू होने जा रही है। इस सेवा का उद्देश्य आम नागरिकों, किसानों और छोटे कारोबारियों को बेहतर परिवहन सुविधा प्रदान करना है। 


इसके तहत आधुनिक तकनीक से लैस एमपी गंगा वन नामक विशेष जहाज का सफल ट्रायल दानापुर स्थित नासरीगंज घाट पर किया गया। इस जलयान पर एक साथ 250 यात्री और 25 छोटे-बड़े वाहन सवार हो सकते हैं। ट्रायल के दौरान भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण के निदेशक अरविंद कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने गंगा पार कर यात्रा की और सेवा की विश्वसनीयता को परखा।


दरअसल, मानसून के दौरान गंगा का जलस्तर बढ़ने से पीपा पुलों को सुरक्षा कारणों से खोल दिया जाता है, जिससे आम लोगों को आवागमन में दिक्कत होती है। इसी समस्या के समाधान के रूप में यह जलयान सेवा जून से सितंबर-अक्टूबर तक जारी रहेगी। आईडब्लूएआई ने इस जहाज के संचालन के लिए राज्य सरकार को प्रस्ताव भेजा है। इसके तहत मानव संसाधन और ईंधन की व्यवस्था IWAI की ओर से निशुल्क की जाएगी।


दूरी के लिहाज़ से, गंगा की लगभग ढाई किलोमीटर की यात्रा को पार करने में जहाज को केवल 40 मिनट लगे, जबकि वापसी की यात्रा सिर्फ 10 मिनट में पूरी हो गई। यह सेवा आने वाले दिनों में गंगा के चार अन्य घाटों बिदुपुर-महनार के चकोसन घाट, कच्ची दरगाह के दो घाट, और भविष्य में फतुहा के ग्यासपुर स्थित काला दियारा तथा सारण के कालू घाट पर भी शुरू की जाएगी।


गंगा में विकसित जलमार्ग संख्या-1 पर अब यात्री व मालवाहक जहाजों का संचालन बढ़ता जा रहा है। पहले पीपा पुलों के कारण जहाजों को गंगा पार करने में एक से दो दिन का समय लगता था, लेकिन अब विशेष पानटून की मदद से यह काम केवल आधे घंटे में संभव हो गया है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें