ब्रेकिंग
बिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तारभ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेशCBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजेकिशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारोबिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोपबिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तारभ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेशCBSE 10th Result 2026: जल्द जारी होंगे CBSE बोर्ड 10वीं के रिजल्ट, DigiLocker पर ऐसे चेक करें नतीजेकिशनगंज SDPO की ‘भ्रष्ट लीला’: पत्नी और गर्लफ्रेंड ही नहीं नौकरानी को भी बना दिया ‘रानी’, 35 लाख की THAR से काम पर आती थी करोड़पति पारोबिहार पुलिस की कस्टडी में युवक की संदिग्ध मौत पर बवाल, थाने में बेरहमी से मारपीट का आरोप

Bihar News: राज्य के इन प्रमुख सड़कों के निर्माण और चौड़ीकरण को मिली मंजूरी, आसान होगा नेपाल तक का सफर

Bihar News: बिहार में चांदनी चौक-बखरी फोरलेन, मीनापुर-शिवहर चौड़ीकरण और मुजफ्फरपुर-पूसा मरम्मत को मिली मंजूरी। 18 महीने में नेपाल तक का सफर होगा आसान। पथ निर्माण विभाग की पहल से जाम और खराब सड़कों से मिलेगी राहत।

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार सरकार के पथ निर्माण विभाग ने मुजफ्फरपुर, दरभंगा, शिवहर और नेपाल को जोड़ने वाली तीन प्रमुख सड़क परियोजनाओं को मंजूरी दे दी है, जिससे जाम और खराब सड़कों से यात्रियों को राहत मिलेगी। इन परियोजनाओं में चांदनी चौक-बखरी सड़क को फोरलेन में बदलना, मीनापुर-शिवहर मार्ग का चौड़ीकरण और मुजफ्फरपुर-पूसा सड़क की मरम्मत शामिल है। संबंधित कंपनियों को वर्क ऑर्डर जारी हो चुके हैं और तय समयसीमा में काम पूरा करने का लक्ष्य है।


मुजफ्फरपुर में चांदनी चौक से बखरी तक 7.65 किमी लंबी सड़क को मौजूदा टू-लेन से फोरलेन में बदला जाएगा। यह मार्ग दरभंगा को जोड़ता है, भारी वाहनों के कारण अक्सर जाम की समस्या इस मार्ग पर बनी रहती है। आदर्श कंस्ट्रक्शन को 69.01 करोड़ रुपये की लागत से यह ठेका मिला है और 18 महीने में काम पूरा होगा। पथ निर्माण विभाग के अभियंता प्रमुख सुनील कुमार ने वर्क ऑर्डर जारी कर दिए हैं। यह परियोजना मुजफ्फरपुर और दरभंगा के बीच यातायात को सुगम बनाएगी।


वहीं, मीनापुर से शिवहर सड़क का चौड़ीकरण नेपाल सीमा तक कनेक्टिविटी को बेहतर करेगा। इस प्रोजेक्ट का ठेका अम्बर इंफ्राप्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड को 42.94 करोड़ रुपये में दिया गया है। 18 महीने में पूरा होने वाला यह प्रोजेक्ट शिवहर और सीतामढ़ी के रास्ते नेपाल जाने वाले यात्रियों और व्यापारियों के लिए सुविधा बढ़ाएगा। यह सड़क बिहार-नेपाल व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा देगी।


जबकि मुजफ्फरपुर-पूसा मार्ग की मरम्मत के लिए महेश कुमार सिंह कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड को 12.21 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। इस काम को पांच महीने में पूरा करने का लक्ष्य है। यह मार्ग स्थानीय लोगों और किसानों के लिए महत्वपूर्ण है और मरम्मत से आवागमन आसान होगा।


इन परियोजनाओं से न केवल मुजफ्फरपुर, दरभंगा और शिवहर के स्थानीय लोगों को बेहतर यातायात सुविधा मिलेगी, बल्कि नेपाल के साथ व्यापार और आवागमन में भी सुधार होगा। चांदनी चौक-बखरी फोरलेन से दरभंगा और मुजफ्फरपुर के बीच जाम की समस्या कम होगी, जबकि मीनापुर-शिवहर सड़क नेपाल के साथ सीमावर्ती क्षेत्रों में कनेक्टिविटी को मजबूत करेगी। उधर मुजफ्फरपुर-पूसा मरम्मत स्थानीय स्तर पर दैनिक आवागमन को सुगम बनाएगी।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें