ब्रेकिंग
रामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहतBihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडरामनवमी पर पटना में बदला मौसम का मिजाज, बूंदाबांदी और ठंडी हवा से श्रद्धालुओं को कड़ाके की धूप से मिली राहतBihar News : नीतीश कुमार के इस्तीफे की आ गई तारीख, JDU के कार्यकारी अध्यक्ष ने बता दिया डेट और टाइम; आप भी जान लें रामनवमी में डाकबंगला पर दिखेगा अयोध्या जैसा नजारा, 52 झांकियों को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष करेंगे सम्मानित, श्रीराम चौक की तैयारी कैसी है जानिये?सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंड

Bihar News: NCR से बिहार के लिए स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, यात्रियों को बड़ी राहत

Bihar News: NCR से बिहार के इन शहरों के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेनें, अनारक्षित बोगियों के होने से हजारों यात्रियों को मिलेगी राहत। समय सारिणी और रुट देखें..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: उत्तर रेलवे ने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए 3 और 4 नवंबर को करनाल और गुड़गांव से बरौनी-भागलपुर के लिए चार अनारक्षित स्पेशल ट्रेनों का ऐलान किया है। इन ट्रेनों में केवल कोच जनरल हैं और इसका टिकट यात्रियों को काउंटर या UTS ऐप से मिलेगा।


सोमवार सुबह 10 बजे करनाल से पहली ट्रेन बरौनी के लिए रवाना हुई। यह ट्रेन पानीपत, सोनीपत, दिल्ली जंक्शन, टुंडला, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, पंडित दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर और शाहपुर पटोरी होते हुए अगले दिन तक बरौनी पहुंचेगी।


जबकि ग्यारह बजे करनाल से ही दूसरी ट्रेन भागलपुर के लिए निकली। यह ट्रेन पटना, फतुहा, बख्तियारपुर, किउल, जमालपुर और सुल्तानगंज होते हुए भागलपुर पहुंचेगी। वहीं, दोपहर तीन बजे गुड़गांव से बरौनी की ट्रेन चलेगी। यह ट्रेन दिल्ली जंक्शन, टुंडला, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, डीडीयू, बक्सर, आरा, दानापुर, पाटलिपुत्र, हाजीपुर और शाहपुर पटोरी होते हुए बरौनी जंक्शन पहुंचेगी।


इसके अलावा चार बजे गुड़गांव से भागलपुर की ट्रेन रवाना होगी। यह ट्रेन भी पटना, फतुहा, बख्तियारपुर, किउल, जमालपुर और सुल्तानगंज होते हुए भागलपुर पहुंचेगी। केवल यही नहीं बल्कि दिल्ली जंक्शन से कटरा के लिए भी दो ट्रेनों का ऐलान हुआ है। ये ट्रेनें 3 और 4 नवंबर शाम 4:55 बजे रवाना होंगी। दोनों ट्रेनें पानीपत, अंबाला, लुधियाना, जालंधर, पठानकोट और जम्मूतवी होते हुए कटरा पहुंचेंगी।  

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें