ब्रेकिंग
पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियतबिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहालदेशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर?बिहार सरकार के अधिकारियों ने सार्वजनिक की संपत्ति: मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से अमीर उनकी पत्नी, DGP विनय कुमार कितने धनवान?बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्टपटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियतबिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहालदेशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर?बिहार सरकार के अधिकारियों ने सार्वजनिक की संपत्ति: मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से अमीर उनकी पत्नी, DGP विनय कुमार कितने धनवान?बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट

Bihar News: अब खाकी ड्रेस पहनेंगे बिहार के बस ड्राइवर और कंडक्टर, महिलाओं के लिए इतनी सीटें होंगी आरक्षित

Bihar News: बिहार BSRTC बसों में ड्राइवर-कंडक्टर खाकी वर्दी पहनेंगे, महिलाओं के लिए चार पंक्ति सीटें आरक्षित। सारण, रोहतास, मधुबनी में नए ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक। पुरानी बसों की फिटनेस जाँच भी होगी।

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) की बसों में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा को बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण बदलाव लागू किए जा रहे हैं। परिवहन विभाग की समीक्षा बैठक में निर्णय लिया गया है कि सभी बस ड्राइवर और कंडक्टर अब खाकी वर्दी और नेम प्लेट पहनेंगे। इसके साथ ही बसों में आगे की चार पंक्तियों की सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी। सारण, रोहतास और मधुबनी में अतिरिक्त ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक बनाए जाएंगे और पुरानी बसों की फिटनेस जाँच अनिवार्य होगी।


महिलाओं की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता

परिवहन विभाग के अपर मुख्य सचिव ने विश्वेश्वरैया भवन में आयोजित समीक्षा बैठक में निर्देश दिया है कि BSRTC बसों में महिलाओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए आगे की चार पंक्ति सीटें उनके लिए आरक्षित की जाएँ। ड्राइवर और कंडक्टर के नाम बस के प्रवेश द्वार पर स्पष्ट रूप से प्रदर्शित होंगे और कंडक्टरों को यात्रियों के प्रति विनम्र व्यवहार के लिए व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।


इस बैठक में पुरानी और जर्जर बसों की फिटनेस जाँच अनिवार्य करने का भी आदेश दिया गया। सभी जिलों में वाहन जाँच अभियान चलाया जाएगा, जिसमें प्रदूषण जांच प्रमाणपत्र, फिटनेस और बीमा दस्तावेजों की सघन जाँच होगी। ओवरलोडिंग पर नियंत्रण के लिए दो पालियों में बैरियर लगाकर जाँच की जाएगी। साथ ही बस स्टैंडों पर पीने का पानी, शौचालय और अन्य बुनियादी सुविधाएँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पटना के परिवहन परिसर (फुलवारीशरीफ) में पहले से ही आधुनिक सुविधाएँ जैसे CNG पंप, इलेक्ट्रिक वाहन चार्जिंग स्टेशन और ऑटोमेटेड ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक मौजूद हैं। जो BSRTC की सेवाओं को मजबूत कर रहे हैं।


सारण, रोहतास, मधुबनी में ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक

राज्य के 27 जिलों में पहले से ही आधुनिक ड्राइविंग टेस्टिंग ट्रैक संचालित हैं, जहाँ लाइसेंस के लिए 20 ड्राइविंग कौशलों का परीक्षण हाई-डेफिनिशन कैमरों और सेंसर-लाइन ट्रैक पर किया जाता है। जून 2025 में सारण में 3,296, रोहतास में 2,425 और मधुबनी में 3,959 ड्राइविंग टेस्ट हुए। जिनमें क्रमशः 2,272, 2,129 और 2,375 आवेदकों को लाइसेंस जारी किए गए। आवेदकों की बढ़ती संख्या को देखते हुए इन तीनों जिलों में अतिरिक्त ट्रैक बनाए जाएंगे।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें