ब्रेकिंग
करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी पटना के दो बड़े नर्सिंग होम के मालिक से 10 लाख की मांगी रंगदारी, रकम नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकीनालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोनकरप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी पटना के दो बड़े नर्सिंग होम के मालिक से 10 लाख की मांगी रंगदारी, रकम नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकीनालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार पटना में मोबाइल चोर गिरोह का खुलासा: चुराने के बाद नेपाल ले जाकर बेचा करते थे फोन

Bihar News: बाइक की जोरदार टक्कर से ASI घायल, ASP ने अस्पताल पहुंच लिया हालचाल

Bihar News: पटना के बाढ़ में डायल 112 के ASI इंद्रदेव यादव को अनियंत्रित बाइक ने टक्कर मार दी। घायल ASI को अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, ASP ने बेहतर इलाज का इंतजाम किया और हलचाल का जायजा लिया।

Bihar News
अस्पताल का दृश्य
© रिपोर्टर
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: पटना के बाढ़ से एक बड़ी खबर आ रही है, जहां डायल 112 के ASI इंद्रदेव यादव को एक अनियंत्रित बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गए हैं और उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर है। ASP राकेश कुमार ने अस्पताल पहुंचकर उनके बेहतर इलाज का इंतजाम किया है।


यह घटना गुरुवार को बाढ़ थाना क्षेत्र में हुई है। डायल 112 के ASI इंद्रदेव यादव सड़क पार कर रहे थे, तभी एक अनियंत्रित बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में ASI को कमर और पैर में चोटें आईं। बाढ़ थानाध्यक्ष ब्रजकिशोर सिंह ने तुरंत उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल, बाढ़ में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।


चिकित्सकों के अनुसार ASI की हालत खतरे से बाहर है, लेकिन कमर और पैर में चोटों की गंभीरता का पता जांच के बाद ही चलेगा। हड्डी चिकित्सक की अनुपस्थिति के कारण उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलते ही बाढ़ ASP राकेश कुमार अस्पताल पहुंचे और घायल ASI का हालचाल जानकर बेहतर इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित की है। पुलिस ने बाइक चालक की तलाश शुरू कर दी है।


रिपोर्टर: कुंदन किशोर, बाढ़

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें