ब्रेकिंग
पटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीपटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसानबिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेटबिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेशपटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियतपटना में डॉक्टर से मांगी 10 लाख रुपये की रंगदारी, पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकीपटना पहुंचा BSRTC का 32 नई डीलक्स बसों का बेड़ा, दिल्ली समेत इन राज्यों की यात्रा होगी आसानबिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेटबिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेशपटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियत

Bihar News: 125 यूनिट मुफ्त बिजली के नाम पर बिहार में हो रही ठगी, समय रहते हो जाएं सतर्क

Bihar News: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना के नाम पर साइबर ठग फर्जी कॉल, मैसेज और लिंक भेजकर ठगी कर रहे हैं। पटना में दो लाख रुपये की ठगी के मामले सामने आए। जानिए कैसे बचें और क्या करें..

Bihar News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार सरकार की 125 यूनिट मुफ्त बिजली योजना उपभोक्ताओं के लिए राहत तो लेकर आई है, लेकिन साथ ही साइबर ठगों ने इसे ठगी का नया हथियार भी बना लिया है। ठग फर्जी कॉल, व्हाट्सएप, फेसबुक और अन्य सोशल मीडिया पर मैसेज भेजकर लोगों को मुफ्त बिजली के लिए रजिस्ट्रेशन के नाम पर लुभा रहे हैं। वे फर्जी लिंक या एपीके फाइल भेजकर मोबाइल हैक कर रहे हैं और बैंक खातों से पैसे उड़ा रहे हैं।


पटना में साइबर थाने में इस तरह की ठगी की दो शिकायतें दर्ज हुई हैं, जिनमें ठगों ने पीड़ितों से दो लाख रुपये ठग लिए। सहरसा में भी एक मामला सामने आया, जहां चाणक्यपुरी की सोना देवी से मीटर सत्यापन के नाम पर 99 हजार रुपये की ठगी हुई। बिहार के ऊर्जा विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस योजना के लिए कोई रजिस्ट्रेशन, लिंक या ऐप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है और लाभ स्वतः पात्र उपभोक्ताओं को मिलेगा।


साइबर ठगों का तरीका सुनियोजित है। वे बिजली विभाग या सरकारी अधिकारी बनकर कॉल करते हैं और मुफ्त बिजली के लिए रजिस्ट्रेशन के बहाने ओटीपी, बैंक खाता विवरण या व्यक्तिगत जानकारी मांगते हैं। कुछ मामलों में ठग फर्जी वेबसाइट लिंक या एपीके फाइल भेजते हैं, जिसे डाउनलोड करने पर मोबाइल हैक हो जाता है और खाते से पैसे निकाल लिए जाते हैं।


साइबर पुलिस ने चेतावनी दी है कि अनजान नंबरों से आने वाले कॉल, मैसेज या लिंक पर क्लिक न करें। पटना के साइबर थाना प्रभारी नीतीश चंद्र धारिया ने कहा है कि ठग पहले स्मार्ट मीटर रिचार्ज के नाम पर ठगी कर रहे थे और अब मुफ्त बिजली योजना का दुरुपयोग कर रहे हैं। पूर्णिया में भारतीय स्टेट बैंक के पूर्व मुख्य प्रबंधक अजय कांत झा ने बताया कि यह डिजिटल ठगी का सुनियोजित तरीका है और लोगों को ओटीपी या पासवर्ड साझा करने से बचना चाहिए।


शेखपुरा के एसपी बलिराम कुमार चौधरी ने भी प्रेस नोट जारी कर लोगों से सावधानी बरतने की अपील की, जिसमें कहा गया कि योजना के लिए किसी लिंक या ऐप की जरूरत नहीं है। बिजली बिल स्वतः 125 यूनिट तक मुफ्त होगा। कोचस पुलिस ने भी सोशल मीडिया पर फर्जी लिंक के खिलाफ चेतावनी दी है। साइबर अपराधी अक्सर फर्जी सिम और क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करते हैं, जिससे उनकी पहचान मुश्किल होती है।


खुद को ठगी से बचाने के लिए कुछ सावधानियां भी जरूरी हैं। किसी भी अनजान कॉल, मैसेज या लिंक पर भरोसा न करें। मुफ्त बिजली योजना की जानकारी केवल NBPDCL/SBPDCL की आधिकारिक वेबसाइट (www.nbpdcl.co.in, www.sbpdcl.co.in) या हेल्पलाइन 1912 से लें। ठगी होने पर तुरंत 1930 पर कॉल करें या नजदीकी साइबर थाने में शिकायत दर्ज करें।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें