ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Tejpratap Yadav: अब जनता की समस्या सुनेंगे तेजप्रताप यादव, विधानसभा चुनाव से पहले हुए एक्टिव

Tejpratap Yadav: राज्य की राजनीति में हलचल और सियासी गतिविधियां तेज होती जा रही हैं। इसी कड़ी में नेता प्रतिपक्ष और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने एक बड़ा ऐलान किया है.

Tej Pratap Yadav
तेज प्रताप यादव
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Tejpratap Yadav: जैसे-जैसे बिहार में विधानसभा चुनाव नजदीक आ रहे हैं, राज्य की राजनीति में हलचल और सियासी गतिविधियां तेज होती जा रही हैं। इसी कड़ी में नेता प्रतिपक्ष और राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म फेसबुक पर एक पोस्ट साझा करते हुए जनता से सीधे संवाद की पहल की घोषणा की है।


तेज प्रताप यादव ने लिखा “जनता का दरबार, जनसमस्याओं का सीधा समाधान, आपके बीच, आपकी आवाज़ बनने के लिए तत्पर,आइए साथ मिलकर रचें बिहार का नया अध्याय, सदैव आपके साथ , सदैव बिहार के साथ.. सोमवार दिनांक 30 जून से 26 एम स्ट्रेड रोड स्थित मेरे आवास से जनता दरबार शाम 6 से 8 बजे तक होगी।”


दरअसल, उन्होंने यह भी जानकारी दी कि वे 30 जून, सोमवार से अपने सरकारी आवास 26, एम स्ट्रैंड रोड, पटना में ‘जनता दरबार’ का आयोजन करेंगे। यह दरबार प्रतिदिन शाम 6 बजे से 8 बजे तक चलेगा। इस दौरान वे आम जनता की समस्याएं सुनेंगे और उनके समाधान के लिए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही है।


वहीं, इससे पहले तेज प्रताप यादव मीडिया से बातचीत के दौरान कहा था कि तेज प्रताप यादव ने साफ शब्दों में कहा, "अभी मैं असुरक्षित महसूस कर रहा हूं। मेरी सुरक्षा बढ़ाई जाए क्योंकि मेरी जान को खतरा है। हमारा स्टैंड बिल्कुल क्लियर है, हम अपने स्टैंड से पीछे नहीं हटेंगे।इसके अलावा भी उन्होंने अपने पिता लालू यादव के लिए शुभकामना भी दिया था।


अब इस पोस्ट को लेकर बताया जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनाव से पहले जनता के बीच मजबूत जनसंपर्क स्थापित करने की रणनीति का हिस्सा है। इससे तेज प्रताप न केवल जनता के मुद्दों को प्रत्यक्ष रूप से समझ पाएंगे, बल्कि खुद को एक ज़मीन से जुड़ा नेता भी साबित कर सकेंगे।


ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि पार्टी युवा मतदाताओं को खास तौर पर आकर्षित करने की योजना बना रही है, और तेज प्रताप यादव की यह पहल उसी दिशा में एक अहम प्रयास माना जा रहा है। इस बीच राजद कार्यकर्ताओं को भी जनता दरबार में सक्रिय रूप से भाग लेने और स्थानीय मुद्दों को उजागर करने के निर्देश दिए गए हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि तेज प्रताप यादव की यह पहल बिहार की सियासत में कितना असर डालती है।


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें