Bihar Education News: बिहार के सभी प्रखंड के शिक्षा पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा होगी. रिव्यू की जिम्मेदारी जिलाधिकारी को दी गई है. डीएम पहले समीक्षा करेंगे, अगर कार्य में लापरवाही बरतने के प्रमाण मिले तो उक्त प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को हटाया भी जा सकता है. शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव ने डॉ. एस. सिद्धार्थ ने इस संबंध में 1 अगस्त को सभी जिलों के डीएम को पत्र लिखा है. जिसमें तमाम प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों के कार्यों की समीक्षा के निर्देश दिए हैं .
एस. सिद्धार्थ ने जिलाधिकारी को लिखा पत्र
सभी जिलों के जिलाधिकारी को लिखे पत्र में शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ ने कहा है कि राज्य में संचालित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा की गई है. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई इस बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारियों ने बताया है कि कुछ प्रखंड के शिक्षा पदाधिकारी लक्ष्य का प्रभावी अनुश्रवण एवं गुणवत्तापूर्ण क्रियान्वयन का काम नहीं कर रहे. वे अपने दायित्व का निर्वहन सही तरीके से नहीं कर रहे हैं.
बीईओ को हटाया भी जा सकता है....
विभागीय अपर मुख्य सचिव ने सभी जिलों के डीएम से कहा है कि आप जिला शिक्षा पदाधिकारी के साथ बैठक करें. अपने जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के कार्यों एवं उपलब्धियां की समीक्षा करें. यदि इनके प्रभार में किसी प्रकार के परिवर्तन की जरूरत हो तो कार्य हित में ऐसा करें.





