Bihar Co Transfer Posting: जून महीने के अंतिम दिन राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने बड़े पैमाने पर राजस्व अधिकारियों का तबादला किया है. इस संबंध में विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है. 117 से अधिक राजस्व अधिकारियों को इधऱ से उधऱ किया गया है.
राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग ने 45 राजस्व कर्मचारी जिन्हें प्रोन्नति देकर राजस्व अधिकारी बनाया गया है, उन्हें भी अंचल अलॉट किया गया है.







