ब्रेकिंग
पुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबपुलिस हेडक्वार्टर के सामने युवक की लाश मिलने से सनसनी, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस धान खरीद में अनियमितता को लेकर EOU की जांच तेज, प्रशासनिक महकमे में मचा हड़कंपहोम्योपैथिक क्लिनिक की आड़ में चल रहा था अवैध स्प्रिट का काला खेल, उत्पाद विभाग संचालक को किया गिरफ्तारखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायब

Bihar Politics: 'बेटे और दामाद दो तरह के होते हैं… एक लायक, दूसरा नालायक', तेजस्वी के दामाद वाले नहले पर मांझी का पलटवार

Bihar Politics: बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसके चलते राजनीतिक गतिविधियां और बयानबाजी तेजी से बढ़ गई है. जीतन राम मांझी ने तेजस्वी के दामाद आयोग वाले नहले पर दहला मार दिया है. एक लायक, दूसरा ...

Bihar Politics
बिहार की राजीनीति में हलचल
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Bihar Politics: बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसके चलते राजनीतिक गतिविधियां और बयानबाजी तेजी से बढ़ गई है। विपक्ष और सरकार के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला लगातार जारी है। हाल ही में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बिहार सरकार द्वारा विभिन्न आयोगों में नियुक्तियों को लेकर तीखा आरोप लगाया था और इसे 'दामाद आयोग' कहकर एनडीए सरकार पर निशाना साधा था।


तेजस्वी यादव के इस आरोप के बाद केंद्रीय मंत्री और एमएसएमई विभाग के प्रभारी जीतन राम मांझी ने रविवार को ट्विटर के माध्यम से इस पर जवाब दिया। उन्होंने कहा, "बेटे और दामाद दो तरह के होतें है…एक लायक,दूसरा नालायक। लायक बेटा अपने दम पर UNICEF में नौकरी करते हुए पढ़ाई करता है,UGC(NET) पास करके पीएचडी करता है फिर BPSC द्वारा आयोजित परीक्षा पास करके विश्वविद्यालय में शिक्षक बन जाता है। नालायक बेटा 10वीं पास भी नहीं कर पाता,पिता की कृपा से क्रिकेट खेलता है और जब वहाँ भी फेल कर जाता है तो वही पिता उस नालायक बेटे को राजनीति में उतार देतें हैं और ज़बरदस्ती उसे दल की कमान सौंप देतें हैं। वैसे ही लायक़ दामाद अपने समाज का पहला इंजीनियर होता है और कई चुनाव लड़ने,समाजिक कार्य करने के बाद योग्यता के आधार पर उन्हें कोई ओहदा दिया जाता है।" वहीं दूसरी ओर नालायक दामाद इंजिनियरिंग करने के बावजूद घर जमाई बनता है और रोज़ाना साँस-ससुर-साले की गाली सुनने के बावजूद सांसद पत्नी का पर्स ढोए फिरता है।"


जीतन राम मांझी ने अपनी प्रतिक्रिया में यह भी कहा कि राजनीतिक बयानबाजी चुनाव से पहले सामान्य बात है, लेकिन जनता को विकास और प्रशासनिक कामों पर ध्यान देना चाहिए। उन्होंने कहा कि बिहार सरकार ने विभिन्न क्षेत्रों में प्रगति की है और आयोगों में नियुक्तियां पूरी पारदर्शिता के साथ की गई हैं।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें