ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर कोल्ड ड्रिंक से लदा ट्रक पलटा, बाल-बाल बचा ड्राइवर

पटना जिले के बाढ़ थाना क्षेत्र में मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर बक्सर से पूर्णिया जा रहा कोल्ड ड्रिंक से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक सुरक्षित बच गया, जबकि बीच सड़क पर बोतलें बिखर गईं।

बिहार न्यूज
फोरलेन पर हादसा
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: पटना के बाढ़ थाना क्षेत्र में मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर कोल्ड ड्रिंक से लदा एक ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गयी। इस हादसे में चालक बाल-बाल बच गया।


मिली जानकारी के अनुसार ट्रक बक्सर से कोल्ड ड्रिंक लादकर पूर्णिया जा रहा था। रास्ते में चालक ने किसी वाहन को बचाने की कोशिश की, जिसके कारण ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया।


हादसे के बाद ट्रक में लदी कोल्ड ड्रिंक की बोतलें सड़क पर बिखर गईं और ट्रक पुल के बीच में फंस गया, जिससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हो गया।


ट्रक चालक अनिल ने बताया कि वह बक्सर से माल लेकर पूर्णिया जा रहा था। इसी दौरान अचानक वाहन को बचाने के प्रयास में ट्रक पलट गया।


घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और लोगों के सहयोग से सड़क को खाली कराया गया, जिसके बाद यातायात बहाल हो सका। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें