ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

गब्बर सिंह कहे जाने से नाराज लालू ने NDA सरकार पर बोला हमला, कहा..तेजस्वी संग आगे निकलेगा बिहार

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को 'गब्बर सिंह' कहकर राजनीति गरमा दी है। उन्होंने लालू-राबड़ी शासन को डर और भ्रष्टाचार का प्रतीक बताते हुए तेजस्वी यादव को बहस की चुनौती दी है।

bihar
बेबस सेवा v/s बेहतरीन सेवा
© google
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: करीब चार महीने बाद बिहार में विधानसभा चुनाव होने हैं। लेकिन इसे लेकर राजनीति अभी से शुरू हो गयी है। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को विलेन बताते हुए कहा था कि लालू बिहार के इकलौते गब्बर सिंह हैं। जिसने मुख्यमंत्री रहते बिहार में डर पैदा किया। उनके शासनकाल में हर कोई दहशत में रहता था। जबतक लालू राजनीति में रहेंगे तबतक लोगों को यह डर लगा रहेगा कि कहीं फिर से लालू ना आ जाएं। सम्राट चौधरी के इस हमले के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एनडीए सरकार के खिलाफ हमला बोला है।


लालू ने कार्टून के माध्यम से एनडीए सरकार पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जोरदार हमला बोला। कार्टून में दो बस को दिखाया गया है। एक बस का नाम बेबस सेवा और दूसरे बस का नाम बेहतरीन सेवा दिया गया है। बेबस सेवा बस में ड्राइवर की कुर्सी पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और पीएम मोदी को बैठा दिखाया गया है। बिहार के दोनों डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा और सम्राट चौधरी को बस पर लटका हुआ दिखाया गया है और बस का चारों पहिया निकला हुआ है। बस की भी हालत बदहाल दिखाई गयी है। 


वही दूसरी बस का नाम बेहतरीन सेवा में ड्राइवर की कुर्सी पर तेजस्वी यादव बैठे हुए है जो यात्रियों को सुरक्षित मंजिल तक पहुंचा रहे हैं। तेजस्वी की बस में सवार यात्री काफी खुश नजर आ रही है। वही बेबस सेवा बस में बैठे नीतीश कुमार यह कहते दिख रहे हैं कि ऊ बहुत तेज है...वही विजय कुमार सिन्हा को यह कहते दिखाया गया है कि इनसे ना हो पाई। वही लालू ने कहा कि 2025 तेजस्वी संग आगे निकलेगा बिहार...सोशल मीडिया पर लालू के इस कार्टून को देख लोग भी कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 


rajan456..nifty option player@rajan546 ने कमेंट्स में लिखा कि "आपको गाड़ी से उतार दिया तेजस्वी ने??? क्यों नहीं उतरेगा, आप ही है जिसके काल में सरकारी बसे बिल्कुल बंद हो गई?? आप ही है जिसने खुद चारा लूटा और प्राइवेट बस वालों से बिहार की जनता को लुटवाया। और खुद अमीर बन गए जनता को मजदूर बना कर दिल्ली दौड़ा दिया। अब तेजस्वी चेन्नई को मजदूर देगा। वही anuj ने लिया कि तेज रफ्तार तेजस्वी सरकार..कुमार धनंजय लिखते हैं कि लालू जी best leader है...


जबकि Jupiter amit@Jupiterreagents ने कमेंट्स सेक्शन में लिखा कि Lalu sir अगर 10vi फेलl मुख्यमंत्री बनेगा तो फिर वहीं होगा जो आपके राज में हुआ था,भले जाती के नाम पर हमारे यादव भाई आपको सपोर्ट करे पर आप ने उन्हें भी नहीं बख्शा है नौकरी के बदले जमीन लिया आपने,आज बिहार में बेहतरीन सड़क है बिजली है शांति है। आप एक उपलब्धि बताओ अपनी 15 साल की।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें