ब्रेकिंग
पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीर

Patna News: पटना में अलका लांबा का तीखा हमला, “दलित बेटी अस्पताल के बाहर दम तोड़ दी, नीतीश सरकार जवाबदेह नहीं रही"

Patna News: अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा शुक्रवार को पटना पहुंचीं। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनों पर तीखा हमला बोला।

Patna News
पटना न्यूज
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Patna News: अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा शुक्रवार को पटना पहुंचीं। पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने भाजपा और आम आदमी पार्टी दोनों पर तीखा हमला बोला है।


अरविंद केजरीवाल के बिहार चुनाव में उतरने की चर्चा पर अलका लांबा ने कटाक्ष करते हुए कहा, "दिल्ली में जनता ने केजरीवाल को नकार दिया है, अब भाजपा की योजना है उन्हें बिहार भेजने की। भाजपा की मीटिंग चल रही है, जो दिल्ली में बर्बाद हो गए, अब उन्हें बिहार भेजकर प्रयोग किया जा रहा है।"


उन्होंने नीतीश कुमार सरकार को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जुलाई में विधानसभा का अंतिम सत्र है, लेकिन सरकार की संवेदनहीनता चरम पर है। "बिहार में एक दलित बेटी अस्पताल के बाहर दम तोड़ रही है और सरकार बेखबर है। जनता को इसका जवाब चाहिए। कांग्रेस इसका जवाब लेगी। हम दो दिन पटना में रहकर रणनीति तैयार करेंगे और सरकार को हर मोर्चे पर घेरेंगे," उन्होंने कहा।


अलका लांबा ने विश्वास जताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में बिहार में INDIA गठबंधन की सरकार बनना तय है। उन्होंने कहा कि जनता बदलाव चाहती है और भाजपा-जदयू की विफलताओं से तंग आ चुकी है।


अलका लांबा का यह दौरा ऐसे समय पर हुआ है जब राज्य में राजनीतिक हलचल तेज़ है। एक ओर जहां विपक्षी दल चुनाव आयोग और प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर INDIA गठबंधन के भीतर सीट बंटवारे और प्रचार रणनीति को लेकर तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।


अलका लांबा, राष्ट्रीय अध्यक्ष, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस "बिहार में अब बदलाव तय है। जनता केजरीवाल और भाजपा के प्रयोगों को समझ चुकी है। नीतीश सरकार जवाबदेह नहीं रही। हम कांग्रेस की ओर से हर पीड़ित की आवाज बनेंगे।"

रिपोर्ट- प्रेम राज 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें