Hindi News / bihar / pashchim-champaran-news / बिहार के सरकारी स्कूलों में गड़बड़ी पर लगेगी लगाम, दीवारों पर लिखा जाएगा...

बिहार के सरकारी स्कूलों में गड़बड़ी पर लगेगी लगाम, दीवारों पर लिखा जाएगा टोल फ्री नंबर; शुरू हुई नई पहल

Bihar Education News: बिहार के सरकारी स्कूलों में अनियमितताओं पर रोक लगाने के लिए शिक्षा विभाग ने नई व्यवस्था लागू की है। अब छात्र, अभिभावक और ग्रामीण टोल फ्री नंबर पर सीधे शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated May 28, 2026, 7:05:54 PM

Bihar Education News

प्रतिकात्मक तस्वीर - फ़ोटो Google

Bihar Education News: बिहार में सरकारी स्कूलों की लापरवाही और अनियमितताओं पर अब आसानी से पर्दा नहीं डाला जा सकेगा। शिक्षा विभाग ने एक नई व्यवस्था लागू की है, जिसके तहत छात्र, अभिभावक और ग्रामीण सीधे कंट्रोल रूम तक अपनी शिकायत पहुंचा सकेंगे। इसके लिए सभी सरकारी विद्यालयों की दीवारों पर टोल फ्री नंबर लिखा जाएगा।


पश्चिम चंपारण जिले में सरकारी विद्यालयों में हो रही गड़बड़ियों और अनियमितताओं पर रोक लगाने के उद्देश्य से शिक्षा विभाग ने यह नई पहल शुरू की है। विभाग का मानना है कि इस व्यवस्था से विद्यालयों में पारदर्शिता बढ़ेगी और आम लोगों को शिकायत दर्ज कराने का आसान माध्यम मिलेगा।


शिक्षा विभाग ने कमांड एंड कंट्रोल का टोल फ्री नंबर 18003454417 जारी किया है। निर्देश दिया गया है कि इस नंबर को जिले के सभी सरकारी विद्यालयों की मुख्य और दर्शनीय दीवारों पर बड़े अक्षरों में लिखा जाए, ताकि छात्र, अभिभावक और ग्रामीण आसानी से इसकी जानकारी प्राप्त कर सकें।


इस संबंध में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (समग्र शिक्षा अभियान) गार्गी कुमारी ने सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि जिले के सभी सरकारी प्रारंभिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक विद्यालयों में यह व्यवस्था अनिवार्य रूप से लागू की जाएगी।


निर्देश में कहा गया है कि सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अपने अधीन विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को तत्काल इस कार्य को पूरा कराने का निर्देश दें। शिक्षा विभाग का मानना है कि इस पहल से स्कूलों में अनुशासन और जवाबदेही बढ़ेगी। शिक्षक की अनुपस्थिति, मिड डे मील में गड़बड़ी, पढ़ाई में लापरवाही या अन्य समस्याओं की शिकायत अब सीधे विभाग तक पहुंच सकेगी, जिससे सरकारी स्कूलों की कार्यप्रणाली में सुधार आने की उम्मीद है।