ब्रेकिंग
Earthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीEarthquake: दिल्ली-NCR और उत्तर भारत में महसूस हुए भूकंप के तेज झटके, 5.9 थी तीव्रतामोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?बिहार में मैरिज हॉल पर छापा, 80 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत में पकड़े गए, होटल सीलदरभंगा में ज्वेलर्स की दुकान से दो करोड़ की लूट, 20 लाख कैश और सोने-चांदी के गहनें ले गए बदमाश; 10 मिनट में दिया वारदात को अंजामबिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिली

Bihar News: गाँव में खुलेआम घूम रहा तेंदुआ, लोग डर के साए में जीने को मजबूर; वन विभाग ने शुरू की ट्रैकिंग

Bihar News: बगहा के रामनगर में वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से भटका तेंदुआ भैंसहिया गांव के खेतों में देखा गया है। ग्रामीणों में दहशत, वन विभाग ने शुरू की ट्रैकिंग। लोगों को सतर्क रहने की सलाह।

Bihar News
प्रतीकात्मक
© रिपोर्टर
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बगहा के रामनगर प्रखंड से बड़ी खबर है, जहां वाल्मीकि टाइगर रिजर्व से भटका हुआ एक तेंदुआ अब रिहायशी क्षेत्र में पहुंच गया है। भैंसहिया गांव के खेतों में तेंदुए की चहलकदमी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। वन विभाग ने तेंदुए की ट्रैकिंग शुरू कर दी है और लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।


यह घटना गुरुवार देर रात रामनगर प्रखंड के भैंसहिया गांव की है। स्थानीय ग्रामीणों ने खेतों में एक तेंदुए को चहलकदमी करते हुए देखा, जिसके बाद इलाके में भारी डर का माहौल बन गया है। ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलते ही चिउटाहा रेंज के वनपाल अंशु सिंह के नेतृत्व में वनकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और तेंदुए की ट्रैकिंग शुरू की है।


वनपाल अंशु सिंह ने बताया कि खेतों में तेंदुए के पगमार्क मिले हैं, जिनके आधार पर उसकी तलाश की जा रही है। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने और खेतों की ओर अकेले न जाने की सलाह दी है। तेंदुए के रिहायशी क्षेत्र में पहुंचने से गांव में हड़कंप मचा हुआ है और लोग डर के साए में जीने को मजबूर हैं।


रिपोर्टर: दीपक राज 

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें