ब्रेकिंग
जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारीबिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां‘बीजेपी के दबाव में नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा’, तेजस्वी यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा ठग?‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंजबड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग जनगणना 2027: लिव-इन कपल भी माने जाएंगे शादीशुदा, बिना दस्तावेज के दर्ज होगी जानकारीबिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां‘बीजेपी के दबाव में नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा’, तेजस्वी यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा ठग?‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंजबड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग

Bihar News: ‘ऑपरेशन जखीरा’ में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 392 किलो विस्फोटक बरामद, चार गिरफ्तार

Bihar News: पटना पुलिस ने ‘ऑपरेशन जखीरा’ के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। आईआईटी बिहटा थाना क्षेत्र के तारानगर इलाके में शनिवार देर रात छापेमारी कर पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध पटाखा निर्माण में इस्तेमाल होने वाले विस्फोटक पदार्थ बरामद किए।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: पटना पुलिस ने ‘ऑपरेशन जखीरा’ के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। आईआईटी बिहटा थाना क्षेत्र के तारानगर इलाके में शनिवार देर रात छापेमारी कर पुलिस ने भारी मात्रा में अवैध पटाखा निर्माण में इस्तेमाल होने वाले विस्फोटक पदार्थ बरामद किए। इस दौरान 392 किलोग्राम विस्फोटक सामग्री के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।


गिरफ्तार आरोपियों में मो. अरमान आलम, मो. राजा, मो. आफताब उर्फ अली इमाम और मो. सोनू आलम उर्फ प्याजू शामिल हैं। सभी आरोपी तारानगर, आईआईटी अम्हारा थाना क्षेत्र के निवासी हैं। इनमें से दो के आपराधिक इतिहास होने की जानकारी मिली है।


बरामद सामग्री में पोटास 65.8 किलोग्राम, गंधक 7.5 किलोग्राम, कोयला पाउडर 5 किलोग्राम, बीड़ी पटाखा का खोल 25.5 किलोग्राम, खोल कटिंग 55.5 किलोग्राम, रील पटाखा (5 पैकेट) 800 पीस, तैयार बीड़ी पटाखा 77.8 किलोग्राम, बीड़ी पटाखा का पेपर खोल 13.5 किलोग्राम, लकड़ी का ठेहा 2 पीस, पटाखे का बारूद 1.5 किलोग्राम, कॉटन धागा 11.8 किलोग्राम, रील पटाखा रील 35.5 किलोग्राम, पटाखा तिल्ली 65 किलोग्राम, बीड़ी पटाखा का खोल 16 किलोग्राम, रील पटाखा 5 किलोग्राम, बारूद भरा रील पटाखा 6.5 किलोग्राम और आग बुझाने वाला गैस सिलेंडर 1 पीस शामिल है।


नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) भानु प्रताप सिंह ने बताया कि अवैध पटाखा निर्माण और विस्फोटक भंडारण की सूचना पर विशेष टीम गठित की गई थी। टीम ने छापेमारी कर बड़ी मात्रा में विस्फोटक और पटाखा निर्माण सामग्री जब्त की। इस मामले में आईआईटी अम्हारा थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें