ब्रेकिंग
बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां‘बीजेपी के दबाव में नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा’, तेजस्वी यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा ठग?‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंजबड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग BJP विधायक नितिन नबीन का इस्तीफा मंजूर, क्या बोले बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार?बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां‘बीजेपी के दबाव में नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा’, तेजस्वी यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा ठग?‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंजबड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग BJP विधायक नितिन नबीन का इस्तीफा मंजूर, क्या बोले बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार?

NSMCH बिहटा कॉलेज स्थित बालाजी चारधाम मंदिर में वार्षिकोत्सव, भंडारा और भव्य महापूजन

एनएसएमसीएच, बिहटा कॉलेज प्रांगण स्थित श्री बालाजी चारधाम मंदिर के वार्षिकोत्सव पर महापूजन, अभिषेक, महाआरती और विशाल भंडारे का आयोजन हुआ। भजन संध्या में हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया।

बिहार न्यूज
श्रद्धालुओं की उमड़ी भारी भीड़
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: एनएसएमसीएच, बिहटा कॉलेज प्रांगण में स्थित श्री बालाजी चारधाम मंदिर के वार्षिकोत्सव के अवसर पर भगवान का महापूजन, अभिषेक एवं भंडारे का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला।


वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में प्रातःकाल भगवान बालाजी एवं चारधाम के विग्रहों का विधिवत पूजन एवं अभिषेक यजमान श्रीमती नीतू सिंह, निदेशक (वित्त), एनएसएमसीएच के हाथों संपन्न हुआ। इसके पश्चात वृंदावन के आचार्य श्री प्रदीप शुक्ला के मार्गदर्शन में भगवान का भव्य श्रृंगार एवं महाआरती संपन्न हुई।इस धार्मिक अनुष्ठान में बिहटा सहित आसपास एवं दूर-दराज के क्षेत्रों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर पुण्य लाभ अर्जित किया।


महाआरती के उपरांत विशाल महाप्रसाद (भंडारा) का आयोजन किया गया, जिसमें 10,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सायंकालीन कार्यक्रम में भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें वृंदावन से आए प्रसिद्ध कलाकारों द्वारा फूलों की होली, मयूर नृत्य, दीपक नृत्य एवं श्रीकृष्ण लीला की मनमोहक प्रस्तुतियाँ प्रस्तुत की गईं। इन आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें