ब्रेकिंग
पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टपटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोरपटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये?बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाबअतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजरपश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टपटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोरपटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये?बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाबअतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर

Bihar Encounter: बिहार में पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़, 25 जुलाई की वारदात का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Bihar Encounter: बिहार के नवादा जिले में हिसुआ पुलिस और डीआईयू की टीम ने मंझवे पहाड़ी के पास आरोपी निखिल कुमार को गोली मारकर घायल कर दिया। निखिल पर 25 जुलाई को हिसुआ में हुए हथियारबंद हमले का आरोप है।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Encounter: बिहार के नवादा जिले में हिसुआ पुलिस और डीआईयू की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मंझवे पहाड़ी के पास अपराधी निखिल कुमार को घायल कर दिया। पुलिस प्रवक्ता एसपी अभिनव धीमान ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान आरोपी ने पहले से छिपाए हथियार से पुलिस पर तीन राउंड फायरिंग की, जिस पर पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए दो राउंड गोली चलाई। इस गोलीबारी में निखिल कुमार के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। घायल अपराधी को तुरंत इलाज के लिए विम्स पावापुरी रेफर किया गया है। निखिल कुमार गया जिले का निवासी है और वह हिसुआ के इलेक्ट्रिक व्यवसायी नीरज प्रकाश लाल पर हमले का मुख्य आरोपी है।


यह मुठभेड़ 25 जुलाई की उस घटना से जुड़ी है, जब हिसुआ के दरबार चौक पर नीरज प्रकाश लाल की इलेक्ट्रिक दुकान पर छह हथियारबंद अपराधियों ने लूट के इरादे से हमला किया था। इस हमले में नीरज और उनके भाई नवीन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए थे। अपराधियों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें एक गोली नीरज के सिर को छूकर निकल गई थी। इस पूरी वारदात का सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने निखिल कुमार को मुख्य आरोपी मानते हुए उसकी तलाश शुरू कर दी थी।


पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में शांति बहाल करने की उम्मीद जगी है, क्योंकि यह मुठभेड़ इस गंभीर अपराध के आरोपी को पकड़ने के लिए अहम साबित हुई है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच अभी भी जारी है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी गई है। स्थानीय प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें