ब्रेकिंग
काम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टपटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोरपटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये?काम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टपटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोरपटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये?

पटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये?

पटना के चित्रगुप्त नगर में 22 वर्षीय युवती को इंगेजमेंट से पहले बॉयफ्रेंड के साथ संबंध बनाने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवार और युवती ने केस दर्ज करने से इनकार किया।

बिहार न्यूज
लड़की नर्सिंग होम में भर्ती
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA:पटना में एक 22 साल की लड़की ने इंगेजमेंट से पहले अपने बॉयफ्रेंड के साथ आपसी सहमति से शारीरिक संबंध बनाये। ज्यादा ब्लीडिंग होने से उसकी तबीयत बिगड़ गयी। आनन-फानन में अपनी बाइक पर बिठाकर युवक ने अपनी गर्लफ्रेंड को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जिसके बाद उसका इलाज शुरू हुआ। 


इस बात की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे लड़की के घरवालों से जब पुलिस ने आवेदन देने को कहा तो लड़की और उसके परिजनों ने लड़के के खिलाफ केस दर्ज करने से इनकार कर दिया। शायद उन्हें इस बात का डर है कि कही शादी टूट ना जाए। क्योंकि 13 दिन बाद 18 अप्रैल को दोनों का इंगेजमेंट होने वाली है जबकि शादी नवम्बर महीने में है। 


पुलिस की पूछताछ में लड़की ने बयान दिया है कि दोनों की सहमति से यह सब हुआ है। इसमें दोनों में से किसी की गलती नहीं है। मामला पटना के अगमकुआं थाना क्षेत्र के चित्रगुप्त नगर इलाके की है। पुलिस को इस बात की सूचना नर्सिंग होम ने दी। जिसके बाद ही पुलिस नर्सिंग होम में पहुंची और पूरी घटना की जानकारी ली। 


पुलिस को इस बात का पता चला कि शरीर को फिट रखने, वजन घटाने, स्वस्थ जीवनशैली और फिटने बनाने के लिए युवती जिस जिम में जाती थी, उसी जिम में उसका बॉयफ्रेंड जिम ट्रेनर है। युवती ने बताया कि आपसी सहमति से दोनों के बीच संबंध बने थे। उन्हें केस नहीं करना है। 


एफआईआर दर्ज करने से युवती और उसके परिवारवालों ने इनकार कर दिया। क्यों कि उसी लड़के साथ 13 दिन बाद लड़की की सगाई होने वाली थी। मामले को संदिग्ध मानते हुए पूर्वी एसपी परिचय कुमार ने बताया कि जब पूछताछ की गयी तब युवती से बताया कि उसकी मर्जी से सब कुछ हुआ है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें