ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार

Darbhanga Airport: दरभंगा एयरपोर्ट से अकासा एयर ने आज से दरभंगा-बेंगलुरु सीधी उड़ान शुरू की, सांसद गोपाल ठाकुर ने पहले यात्री को टिकट देकर सेवा का शुभारंभ किया।

Darbhanga Airport
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Darbhanga Airport: दरभंगा एयरपोर्ट से आज से अकासा एयर ने दरभंगा से बेंगलुरु के लिए सीधी उड़ान सेवा शुरू कर दी है। लंबे इंतजार के बाद शुरू हुई इस नई सेवा का शुभारंभ स्थानीय सांसद गोपाल जी ठाकुर ने पहले यात्री को टिकट देकर किया।


इस नई उड़ान सेवा के शुरू होने से दरभंगा और मिथिलांचल के लोगों में खुशी का माहौल है। अब यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी और समय की भी बचत होगी। लंबे समय से दरभंगा और बेंगलुरु के बीच सीधी उड़ान की मांग की जा रही थी।


सेवा शुरू होने के बाद व्यापार, शिक्षा और रोजगार के नए अवसर बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है। सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि यह पूरे मिथिलांचल और बिहार के लिए गर्व का विषय है। इस सुविधा से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में बड़ी सहूलियत मिलेगी और आने वाले समय में इसका व्यापक लाभ मिलेगा।


इस मौके पर सांसद गोपाल जी ठाकुर और विधायक संजय सरावगी ने वीडियो संदेश जारी कर खुशी जाहिर की। दोनों नेताओं ने अकासा एयरलाइंस को इस पहल के लिए बधाई दी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच की सराहना की।


सांसद गोपाल जी ठाकुर ने कहा कि वह दिन दूर नहीं जब दरभंगा हवाई अड्डा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के रूप में विकसित होकर देश-दुनिया में पहचान बनाएगा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री द्वारा 912 करोड़ रुपये की लागत से दरभंगा हवाई अड्डे के विकास का शिलान्यास किया गया था। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें