ब्रेकिंग
मुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टमुंगेर में ठगी की वारदात: खुद को क्राइम ब्रांच बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरCM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंककाम में लापरवाही की मिली सजा: बेनीबाद के अपर थानाध्यक्ष को मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडछापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचापश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के लिए बीजेपी ने 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी की, जिसमें पीएम मोदी से लेकर कई बड़े नेता और फिल्मी हस्तियां शामिल हैं।

बिहार न्यूज
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। सभी प्रमुख दल चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। इसी क्रम में भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, ताकि चुनाव अभियान को और मजबूत बनाया जा सके।


इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, केंद्रीय मंत्री और विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री समेत कई दिग्गज नेताओं के नाम शामिल हैं। प्रमुख नेताओं में राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, जेपी नड्डा, धर्मेंद्र प्रधान, शिवराज सिंह चौहान और अश्विनी वैष्णव शामिल हैं।


इसके अलावा फिल्म जगत और अन्य क्षेत्रों से जुड़े चर्चित चेहरों को भी प्रचार अभियान में उतारा गया है। इनमें मिथुन चक्रवर्ती, स्मृति ईरानी, हेमा मालिनी, कंगना रनौत, मनोज तिवारी और लियेंडर पेस जैसे नाम शामिल हैं। 


पार्टी ने कई राज्यों के वरिष्ठ नेताओं को भी इस सूची में जगह दी है, जिनमें हिमंता बिस्वा सरमा, योगी आदित्यनाथ, देवेंद्र फडणवीस, माणिक साहा, अनुराग ठाकुर, अर्जुन मुंडा और बाबूलाल मरांडी प्रमुख हैं। इसके साथ ही सम्राट चौधरी, सुवेंदु अधिकारी, दिलीप घोष और डॉ. सुकांत मजूमदार जैसे नेता भी चुनाव प्रचार में सक्रिय रहेंगे।


भाजपा ने पश्चिम बंगाल की 292 विधानसभा सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा भी कर दी है। अलग-अलग चरणों में कुल उम्मीदवारों के नाम घोषित किए गए हैं। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार, राज्य में दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण के तहत 23 अप्रैल और दूसरे चरण में 29 अप्रैल को वोट डाले जाएंगे, जबकि मतगणना 4 मई को होगी। चुनाव को लेकर सभी दलों ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें