ब्रेकिंग
बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शवBihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डरबिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेजबिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारेअफसरों की ‘री-एंट्री’...करप्शन पर सरकार की नीयत ठीक नहीं ! 80 Cr के DSP चर्चा में, जेल अधीक्षक 'विधु-रूपक' जैसे अधिकारियों की लंबी फेहरिस्त जिन्होंने तुरंत ले ली फील्ड पोस्टिंग बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शवBihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डरबिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेजबिहार विधान परिषद गेस्ट हाउस का सीएम नीतीश कुमार ने किया उद्घाटन, ‘निशांत कुमार सीएम’ के लगे नारेअफसरों की ‘री-एंट्री’...करप्शन पर सरकार की नीयत ठीक नहीं ! 80 Cr के DSP चर्चा में, जेल अधीक्षक 'विधु-रूपक' जैसे अधिकारियों की लंबी फेहरिस्त जिन्होंने तुरंत ले ली फील्ड पोस्टिंग

Bihar News: बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर हमला, टूटा कांच; रेलवे सुरक्षा बढ़ाने का फैसला

bihar news: बिहार के मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर पथराव की घटना में पाटलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस के एक कोच का कांच टूट गया। आरपीएफ ने असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी है। यात्रियों को कोई चोट नहीं आई।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार में एक बार फिर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को निशाना बनाया गया है। रविवार की शाम मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर असामाजिक तत्वों ने पथराव कर दिया, जिससे यात्रियों में दहशत फैल गई। यह घटना करीब शाम 05:50 बजे मेहसी और चकिया के बीच, चकिया स्टेशन के आउटर सिग्नल के समीप हुई।


पथराव का शिकार पथलिपुत्र-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 26501) का कोच नंबर सी-3 था, जहाँ सीट नंबर 50, 51 और 52 के पास की खिड़की का कांच टूट गया। हालांकि, इस घटना में किसी यात्री को कोई चोट नहीं आई और ट्रेन को भी डिटेन नहीं किया गया, क्योंकि ट्रेन चकिया स्टेशन पर लाइन क्लियर न होने के कारण कुछ देर के लिए रुकी हुई थी।


आरपीएफ पोस्ट कमांडर भरत प्रसाद ने बताया कि सूचना मिलते ही इलाके में असामाजिक तत्वों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। उन्होंने साथ ही कहा कि रेलवे सुरक्षा को सख्त करने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बलों की तैनाती की जाएगी और CCTV फुटेज की जांच भी जारी है।


पथराव की यह घटना पिछले कुछ महीनों में वंदे भारत एक्सप्रेस पर हुई दूसरी बार की गई हमले की घटना है, जो इस क्षेत्र में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर प्रश्नचिह्न लगाती है। स्थानीय प्रशासन और रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संयुक्त रूप से सख्त कदम उठाने का आश्वासन दिया है। रेलवे विभाग ने भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आगामी दिनों में सुरक्षा में सुधार के लिए विशेष अभियान चलाने की घोषणा की है ताकि यात्रियों को सुरक्षित और निर्बाध सेवा प्रदान की जा सके।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें