ब्रेकिंग
‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल‘JDU को अब कार्यकारी अध्यक्ष की जरूरत नहीं’, पूर्व सांसद आनंद मोहन का बड़ा बयानहर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्जअब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेशतेज रफ्तार ट्रक ने दो दोस्तों को रौंदा, दर्दनाक हादसे में एक की मौत; दूसरे की हालत गंभीरपटना में बड़े ड्रग्स रैकेट का खुलासा: 25 करोड़ की स्मैक के साथ दो स्मगलर अरेस्ट, सूखे नशे के कारोबार में पुलिस के दो जवान भी शामिल

Bihar Cabinet Meeting: नीतीश कैबिनेट का बड़ा फैसला...बिहार के इस नदी पर बनेगा पुल, 154 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति

बिहार सरकार ने मधुबनी जिले में झंझारपुर और अंधराठाढ़ी प्रखंड को जोड़ने के लिए कमला बलान नदी पर आरसीसी पुल और पहुंच पथ निर्माण हेतु ₹154.12 करोड़ की प्रशासनिक स्वीकृति दी है। इस बहुप्रतीक्षित परियोजना से आवागमन आसान होगा

बिहार कैबिनेट मीटिंग 2025, झंझारपुर पुल निर्माण, कमला बलान नदी पुल, झंझारपुर अंधराठाढ़ी पुल, नीतीश कुमार कैबिनेट फैसला, बिहार विकास परियोजना, मधुबनी पुल स्वीकृति, Nitish Mishra BJP, Khaira Ghat Bhadua
© SELF
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज 8 जुलाई को कैबिनेट की बैठक बुलाई थी. आज की बैठक में कुल 43 एजेंडों पर मुहर लगी है. बिहार सरकार ने बड़ा फैसला लेते हुए मधुबनी जिले के झंझारपुर प्रखंड के खैरा घाट तथा अंधराठाढी प्रखंड के भदुआर घाट के बीच कमला बलान नदी पर आरसीसी पुल व पहुँच पथ निर्माण के लिए 15412.53 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति दी है.

सूबे के उद्योग मंत्री सह झंझारपुर से भाजपा विधायक नीतीस मिश्रा ने बताया कि झंझारपुरवासियों की लंबे समय से की जा रही माँग पूरी हुई. राज्य मंत्रिपरिषद द्वारा झंझारपुर प्रखंड के खैरा घाट तथा अंधराठाढी प्रखंड के भदुआर घाट के मध्य कमला बलान नदी पर आरसीसी पुल व पहुँच पथ निर्माण हेतु ₹15412.53 लाख की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है. उन्होंने बताया कि अत्यंत प्रसन्नता है कि झंझारपुर प्रखंड के खैरा घाट (पश्चिमी तटबंध) तथा अंधराठाढी प्रखंड के भदुआर घाट (पूर्वी तटबंध) के मध्य कमला बलान नदी पर 39x24 मीटर लंबे उच्चस्तरीय आरसीसी पुल तथा पहुंच पथ के निर्माण हेतु ₹15412.53 लाख (एक सौ चौवन करोड़ बारह लाख तिरेपन हज़ार रुपये) की राज्य मंत्रिपरिषद द्वारा आज प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है।

इस पुल के निर्माण से झंझारपुर और अंधराठाढ़ी प्रखंड के बीच आवागमन सुगम होगा। साथ ही व्यापारिक गतिविधियाँ तेज़ होंगी . साथ ही स्थानीय विकास को नया बल मिलेगा। यह परियोजना तीन वर्षों में पूर्ण की जाएगी। राज्य सरकार ने इसके लिए भूमि-अर्जन व यूटिलिटी शिफ्टिंग के लिए ₹200 लाख का प्रावधान किया है। झंझारपुरवासियों की लंबे समय से की जा रही मांग पूरी करने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं राज्य मंत्रिपरिषद का हृदयतल से आभार.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें