1st Bihar Published by: SONU Updated Aug 09, 2025, 7:35:40 PM
- फ़ोटो reporter
Bihar News: कटिहार मंडल कारा में रक्षाबंधन के अवसर पर कैदियों के लिए खास व्यवस्था की गई है। जेल प्रशासन ने मानवीय पहलू को देखते हुए बहनों को भाइयों से राखी बांधने और सूखी मिठाई लाने की खुली छूट दी है। यह परंपरा पिछले कई सालों से शुरू की गई है, जिसमें बहनों को रक्षाबंधन की सुबह से लेकर दोपहर 12 बजे तक मुलाकात के लिए खुली रहेगी।
जेल प्रशासन ने कैदी के नाम के साथ-साथ बहन के द्वारा लाई गई सुखी मिठाई और राखी के साथ-साथ रोली चंदन की जांच के बाद जेल के अंदर भेजने की व्यवस्था की है। जेल सुपरिंटेंडेंट ने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से जेल के अंदर बंद भाई को आमने-सामने बहन को राखी बांधने की व्यवस्था नहीं है, इसलिए मिठाई और राखी अंदर जाने की व्यवस्था की गई है।
रक्षाबंधन के मौके पर कटिहार मंडल कारा आई बहनों ने मायूस होकर कहा कि मिठाई और राखी नाम के साथ अंदर भिजवा दिया, लेकिन हाथ में बांधने नहीं दिया गया। हालांकि, जेल प्रशासन ने सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की थी और मुलाकात के दौरान पहचान पत्र की फोटो कॉपी लाना अनिवार्य किया गया था।
जेल परिसर में बीड़ी, तंबाकू, गुटखा, नकद, मोबाइल, घड़ी, हेडफोन जैसी किसी भी सामग्री के प्रवेश पर सख्त प्रतिबंध लगाया गया था। अगर कोई बहन नियमों का उल्लंघन करती पाई गई, तो उसकी मुलाकात तत्काल रद्द कर दी जाएगी और कानूनी कार्रवाई की जाएगी।