ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

Bihar News: जमुई में तीन अवैध हथियार फैक्ट्रियों का पर्दाफाश, 5 गिरफ्तार; मुख्य सरगना फरार

Bihar News: जमुई पुलिस ने गरही थाना क्षेत्र में तीन अवैध हथियार फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ किया। 5 लोग गिरफ्तार, 2 निर्मित और भारी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार जब्त..

Bihar News
पुलिस की कार्रवाई
© रिपोर्टर
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: जमुई जिले के गरही थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन स्थानों पर अवैध हथियार निर्माण की मिनी फैक्ट्रियों का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया, जबकि मुख्य सरगना हरखार पंचायत के मुखिया मुन्ना साव और उनका सहयोगी अमित फरार हैं।


गुरुवार शाम 4:30 बजे टाउन थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में जमुई एसपी विश्वजीत दयाल ने बताया कि पुलिस ने हरखार पंचायत के मुखिया मुन्ना साव के घर, गरही चौक और कल्याणपुर में गुड्डू सिन्हा के घर पर छापेमारी की। इस दौरान दो निर्मित हथियार, भारी मात्रा में अर्धनिर्मित हथियार और लेथ मशीनें जब्त की गईं।


गिरफ्तार अभियुक्तों में मुंगेर के मो. खुर्शीद आलम और मो. जाहिर, कोलकाता के बिस्मिल्ला अली और मो. गाजी अली, मुन्ना साव का रिश्तेदार धर्मवीर साव शामिल हैं। एसपी ने बताया कि हथियार निर्माण का सारा सामान अमित उपलब्ध कराता था और मुन्ना साव की देखरेख में यह अवैध कारोबार चल रहा था। इस कारोबार के तार बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल से जुड़े होने की संभावना है।


पुलिस को अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि यह अवैध कारोबार कब से चल रहा था। मुख्य सरगना मुन्ना साव और अमित की गिरफ्तारी के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होने की उम्मीद है। पुलिस सामग्री के स्रोत और अन्य संलिप्त लोगों की जानकारी जुटाने के लिए गहन जांच कर रही है। फरार अभियुक्तों की तलाश में छापेमारी तेज कर दी गई है। 


रिपोर्टर: धीरज कुमार सिंह

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें