ब्रेकिंग
बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेटबिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेशपटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियतबिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहालदेशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर?बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा? इस दिन तक हो जाएगा क्लियर, मनोज तिवारी ने दिया बड़ा अपडेटबिहार में आज से फिर गरजेगा बुलडोजर: अतिक्रमण के खिलाफ शुरू होगा महा-अभियान, सरकार ने सभी DM को जारी किया आदेशपटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियतबिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहालदेशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर?

दारोगा भर्ती परीक्षा में बड़े फर्जीवाड़े का भंडाफोड़, महिला सिपाही समेत 4 हिरासत में

सहरसा में दारोगा भर्ती लिखित परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र लीक और सेटिंग कराने वाले गिरोह का खुलासा हुआ है। महिला सिपाही समेत चार लोगों को हिरासत में लिया गया है, मुख्य सरगना फरार है।

bihar
पुलिस की कार्रवाई
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

SAHARSA: खबर सहरसा से है। जहाँ पुलिस ने दारोगा भर्ती लिखित परीक्षा में प्रश्नपत्र लीक कराने और फर्जी तरीके से अभ्यर्थियों को परीक्षा दिलाने की साजिश का भंडाफोड़ किया है। इस मामले में एक महिला समेत चार लोगों को हिरासत में लिया गया है।


 पुलिस अधीक्षक हिमांशु ने बुधवार शाम को यह जानकारी दी। एसपी हिमांशु ने बताया कि बनगांव थाना क्षेत्र के रहूआमणि चौक के पास संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी। बनगांव पुलिस ने इस सूचना के आधार पर इलाके में वाहनों और लोगों की जांच शुरू की। जांच के दौरान संदिग्धों की गतिविधियों से पुलिस को शक हुआ। गहन पूछताछ और सत्यापन में सामने आया कि ये लोग बुधवार को होने वाली दारोगा भर्ती लिखित परीक्षा में नकल कराने और सेटिंग करने की फिराक में थे। 


पुलिस की सक्रियता के कारण ये लोग अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके। मौके से एक महिला और तीन पुरुषों को हिरासत में लिया गया है। सभी से गहन पूछताछ की जा रही है, जिसमें कुछ अन्य संदिग्धों के नाम भी सामने आए हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस गिरोह का मुख्य सरगना फिलहाल फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस को कुछ अहम दस्तावेज भी बरामद हुए हैं, जिनकी तकनीकी और कानूनी जांच की जा रही है। इन दस्तावेजों के आधार पर पूरे नेटवर्क की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। 


सूत्रों के अनुसार, हिरासत में ली गई महिला बनगांव थाना क्षेत्र की निवासी है और बिहार पुलिस में सिपाही के पद पर कार्यरत है। उसके पति बनमा ईटहरी थाना क्षेत्र के हैं, जहाँ के तीन अन्य लोगों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है, कुल चार लोग हिरासत में हैं। एसपी हिमांशु ने स्पष्ट किया कि जांच प्रक्रिया पूरी होने के बाद इस पूरे मामले में सुसंगत धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की जाएगी। उक्त मामले में फिलहाल छापेमारी चल रही है, वहीं जाँच भी जारी है। पुलिस का कहना है कि परीक्षा की पवित्रता से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें