Bihar News: बिहार सरकार के सभी कर्मचारियों ने मंगलवार को अपनी संपत्ति का विवरण ऑनलाइन सार्वजनिक कर दिया। इसमें मुख्य सचिव, डीजीपी से लेकर ग्रुप डी तक के सभी अधिकारियों की चल और अचल संपत्ति का ब्योरा शामिल है।
मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत और डीजीपी विनय कुमार की संपत्ति में सबसे अधिक चर्चा हो रही है। जानकारी के अनुसार, मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से अधिक उनकी पत्नी के पास दौलत है। पत्नी के पास लगभग एक किलो सोने के आभूषण और तीन किलो चांदी हैं। प्रत्यय अमृत ने बच्चों की पढ़ाई के लिए 79 लाख रुपए का लोन लिया है। उनके पास 15,400 रुपए नकद हैं, जबकि पत्नी के पास 10,408 रुपए जमा हैं।
मुख्य सचिव की चल संपत्ति में दो बैंक खाते, म्यूचुअल बॉन्ड, जीवन बीमा, वाहन और घरेलू सामान शामिल हैं। अचल संपत्ति में मुजफ्फरपुर में जमीन और गुरुग्राम में फ्लैट शामिल है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में उन्होंने 9.48 लाख रुपए आयकर के रूप में जमा किए हैं।
वहीं डीजीपी विनय कुमार के पास नकद कम है, लेकिन उनकी बचत खाता राशि 30 लाख रुपए से अधिक है। उनके पास 525 ग्राम सोना और 1.52 किलो चांदी के गहने हैं। अचल संपत्ति में अनीशाबाद पुलिस कॉलोनी में जमीन और नोएडा में फ्लैट शामिल है। उनकी पत्नी के पास बिहटा में 3,020 वर्ग फीट जमीन है। डीजीपी ने 42 लाख रुपए का कर्ज लिया हुआ है।
सूचना के अनुसार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के तीन सचिवों से ज्यादा संपत्ति उनके OSD गोपाल सिंह के पास है। गोपाल सिंह की कुल संपत्ति 5.89 करोड़ रुपए बताई गई है। अन्य अधिकारियों में रॉबर्ट एल चोंग्थू, पंकज पाल, संतोष कुमार मल्ल जैसे नाम शामिल हैं, जिनकी कुल संपत्ति करोड़ों में है। अधिकांश के पास बैंक जमा, म्यूचुअल फंड, बीमा, सोना-चांदी और अचल संपत्ति मौजूद है। सरकारी अधिकारियों की संपत्ति सार्वजनिक होने के बाद पारदर्शिता बढ़ी है और यह कदम भ्रष्टाचार रोकने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की संपत्ति
चल संपत्ति:
बचत खाता: SBI – ₹5,04,815, HDFC – ₹41,408
पत्नी के पास: SBI – ₹5.70 लाख, SBI PF – ₹22.81 लाख, PNB – ₹1.33 लाख, SBI PPF – ₹3.15 करोड़
म्यूचुअल बॉन्ड – ₹3.15 लाख, जीवन बीमा प्रीमियम – ₹17,840, पत्नी का LIC प्रीमियम – ₹21,379
नकद: ₹15,400 (पत्नी के पास ₹10,408)
गहने: सोना – 20 ग्राम, पत्नी के पास 970 ग्राम सोना, 3 किलोग्राम चांदी
वाहन: मारुति कार
अन्य घरेलू सामान: टीवी, फ्रिज, सोफा सेट, डाइनिंग सेट, दो बेड, तीन एसी, लैपटॉप
अचल संपत्ति:
मुजफ्फरपुर, थाना काजी में 1.2 कट्ठा 14 धूर जमीन (₹15 लाख)
गुरुग्राम में 1500 वर्ग फीट फ्लैट (₹16.79 लाख)
कर्ज: ₹79.76 लाख (शिक्षा ऋण)
टैक्स भुगतान (FY 2025-26): ₹9,48,346
डीजीपी विनय कुमार की संपत्ति
चल संपत्ति:
बचत खाते: ₹30.06 लाख, टर्म डिपॉजिट: लगभग ₹2 लाख
मासिक इक्विटी फंड निवेश: ₹2,000
LIC प्रीमियम: ₹10,000
वाहन: हुंडई i10
गहने: 525 ग्राम सोना, 1.52 किलोग्राम चांदी
अचल संपत्ति:
अनीशाबाद पुलिस कॉलोनी में 2,000 वर्ग फीट जमीन
नोएडा में फ्लैट (₹44 लाख)
पत्नी के पास बिहटा में 3,020 वर्ग फीट जमीन
कर्ज: ₹42 लाख
डॉ. त्यागराजन एसएम, डीएम-पटना
चल संपत्ति: 19.34 लाख
अचल संपत्ति: 60 लाख
कुल संपत्ति: 79.34 लाख (खुद के पास 35 ग्राम, पत्नी के 283 ग्राम, व आश्रित के पास 250 ग्राम गहना है)
कार्तिकेय के. शर्मा, एसएसपी-पटना
चल संपत्ति: 1.95 करोड़
अचल संपत्ति: 1.02 करोड़
कुल संपत्ति: 2.97 करोड़ (घर में 810 ग्राम सोना और 650 ग्राम चांदी के गहने हैं। बिहटा में 6.1875 डिसिमल जमीन है। बाजार मूल्य अंकित नहीं है।)
रॉबर्ट एल चोंग्थू, प्रधान सचिव-राज्यपाल
चल संपत्ति: 5.25 करोड़
अचल संपत्ति: 5.77 करोड़
कुल संपत्ति: 11.02 करोड़
सीके अनिल, प्रधान सचिव-राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
चल संपत्ति: 5.44 लाख
अचल संपत्ति: 30 लाख
कुल संपत्ति: 35.44 लाख (खगड़िया के हरिपुर में पैतृक संपत्ति है। एक मारुति डिजायर कार है।)
आनंद किशोर, अपर मुख्य सचिव-वित्त विभाग
चल संपत्ति: 1.88 करोड़
अचल संपत्ति: 48.36 लाख
कुल संपत्ति: 2.36 करोड़ (अलग-अलग वित्तीय संस्थाओं में निवेश है।)
अनुपम कुमार, सचिव-मुख्यमंत्री
चल संपत्ति: 1,23,17,486 रुपये
अचल संपत्ति: 1,66,69,500 रुपये
कुल संपत्ति: 2,89,86,986 रुपये (पत्नी और बच्चे के नाम की संपत्ति शामिल है। पत्नी प्रतिमा एस. वर्मा खुद आईएएस अफसर हैं। बेंगलुरु में दो फ्लैट हैं।)
कुमार रवि, सचिव-मुख्यमंत्री
चल संपत्ति: 2.22 करोड़
अचल संपत्ति: 69.26 लाख
कुल संपत्ति: 2.91 करोड़ (8.38 एकड़ कृषि और आवासीय जमीन है)
धर्मेंद्र सिंह, सचिव-सहकारिता
चल संपत्ति: 1.31 करोड़
अचल संपत्ति: कैमूर में 15 एकड़ कृषि भूमि।
कुल संपत्ति: 1.31 करोड़ + भूमि (पत्नी के नाम पर 83.5 लाख जमा हैं, जो फ्लैट बेचने से प्राप्त हुए हैं। बॉन्ड में 25.78 लाख और शेयर में 12.30 लाख का निवेश किया है। खुद के पास 30 ग्राम और पत्नी के पास 590 ग्राम सोना है।)
मनोज कुमार, सचिव-पंचायती राज
चल संपत्ति: 20.95 लाख
अचल संपत्ति: 3.31 करोड़
कुल संपत्ति: 3.52 करोड़
विनय कुमार, प्रधान सचिव-नगर विकास एवं आवास विभाग
चल संपत्ति: 4.47 करोड़
अचल संपत्ति: 3.20 करोड़
कुल संपत्ति: 8.64 करोड़ (इनकी और पत्नी का कुल म्यूचुअल फंड निवेश 1.50 करोड़ है। 2.80 करोड़ का बीमा कवर है।)
नर्मदेश्वर लाल, प्रधान सचिव-कृषि विभाग
चल संपत्ति: 1.24 करोड़
अचल संपत्ति: शून्य
कुल संपत्ति: 1.24 करोड़ (25 हजार नकद और बैंकों में 21 लाख 50 हजार रुपये जमा हैं। 80 ग्राम सोना और 100 ग्राम चांदी के सिक्के हैं।)
कुंदन कुमार, सचिव-उद्योग विभाग
चल संपत्ति: 2.49 करोड़
अचल संपत्ति: 85.50 लाख
कुल संपत्ति: 3.34 करोड़ (पति, पत्नी, बच्चों के नाम 1000 ग्राम की ज्वेलरी है)
रवींद्रण शंकरण, महानिदेशक-बिहार राज्य खेल प्राधिकरण
चल संपत्ति: 91.09 लाख रुपये
अचल संपत्ति: कोयंबटूर में मकान, बाजार मूल्य 2 करोड़। सीतामढ़ी, पटना व गाजियाबाद में आवास/फ्लैट।
कुल संपत्ति: 2.91 करोड़ रुपये (परिवार के पास 611 ग्राम सोना है।)
दिवेश सेहरा, सचिव-ग्रामीण कार्य विभाग
चल संपत्ति: 20.67 लाख
अचल संपत्ति: 70 लाख
कुल संपत्ति: 90.67 लाख (इसमें पत्नी और एक बच्चे की संपत्ति भी शामिल है। तीनों के पास कुल 560 ग्राम सोना है।)
मो. सुहैल, सचिव-अल्पसंख्यक कल्याण विभाग
चल संपत्ति: 58.14 लाख
अचल संपत्ति: कीमत नहीं बताई गई (पत्नी व दोनों बच्चों की भी संपत्ति शामिल है। 5.76 कट्ठा जमीन है। 428 ग्राम सोना, 1200 ग्राम चांदी है।)
अरविंद कुमार चौधरी, अपर मुख्य सचिव-गृह विभाग
चल संपत्ति: 1.27 करोड़
अचल संपत्ति: 1.04 करोड़
कुल संपत्ति: 2.31 करोड़ (इनमें उनकी पत्नी व दोनों बच्चों की भी संपत्ति शामिल है।)
डॉ. बी. राजेन्दर, अपर मुख्य सचिव-शिक्षा विभाग
चल संपत्ति: 31.75 लाख (तेलंगाना में 4.94 एकड़ जमीन, 250 ग्राम गोल्ड है। इसकी कीमत नहीं बताई गई है।)
पंकज पाल, सचिव-पथ निर्माण विभाग
चल संपत्ति: 6.28 करोड़
अचल संपत्ति: 4.15 करोड़
कुल संपत्ति: 10.43 करोड़
लोकेश कुमार सिंह, सचिव-स्वास्थ्य विभाग
चल संपत्ति: 2.58 करोड़
अचल संपत्ति: 6 एकड़ कृषि भूमि (पत्नी समेत इनके पास निवेश है।)
संजय कुमार सिंह, सचिव-वाणिज्य कर विभाग
चल संपत्ति: 38.09 लाख
अचल संपत्ति: 2.25 करोड़
कुल संपत्ति: 2.63 करोड़ (खुद के पास 70 ग्राम और पत्नी के पास 700 ग्राम सोना।)
अभय कुमार सिंह, सचिव-खाद्य-आपूर्ति विभाग
चल संपत्ति: 2.20 करोड़
अचल संपत्ति: 1.71 करोड़
कुल संपत्ति: 3.91 करोड़ (इनके पास दिल्ली के वसंत कुंज में फ्लैट और पत्नी समेत 575 ग्राम सोना है।)
संतोष कुमार मल्ल, प्रधान सचिव-जल संसाधन विभाग
चल संपत्ति: 2.19 करोड़
अचल संपत्ति: 4.24 करोड़
कुल संपत्ति: 6.43 करोड़ (छपरा में 3.75 बीघा खेती की जमीन। परिवार के पास 1.78 किलो सोने के आभूषण और 47 चांदी के सिक्के हैं।)
पंकज कुमार, प्रधान सचिव-ग्रामीण विकास विभाग
चल संपत्ति: 1.78 करोड़
अचल संपत्ति: 2.20 करोड़
कुल संपत्ति: 3.98 करोड़ (इनके पास बांका के पैतृक गांव में खेती की जमीन है।)
डॉ. गोपाल सिंह, ओएसडी-सीएम
चल संपत्ति: 3.83 करोड़
अचल संपत्ति: 2.06 करोड़
कुल संपत्ति: 5.89 करोड़ (इसमें इनकी पैतृक व संयुक्त संपत्ति भी शामिल है।)
दीपक आनंद, सचिव-श्रम संसाधन एवं प्रवासी श्रमिक कल्याण
चल संपत्ति: 4.45 करोड़
अचल संपत्ति: विरासत और पैतृक संपत्ति।
कुल संपत्ति: 4.45 करोड़ + अचल संपत्ति। (पत्नी के मालिकाना हक वाली पीएंडएम मॉल (पटना और मुजफ्फरपुर) की तीन दुकानों का बाजार मूल्य शामिल नहीं है)
अजय कुमार, सचिव-मद्यनिषेध उत्पाद एवं निबंधन विभाग
चल संपत्ति: 14.44 लाख
अचल संपत्ति: पत्नी के नाम पर 2.1878 डिसमिल गैर-कृषि भूमि
कुल संपत्ति: 14.44 लाख रुपये (इनके पास 10 ग्राम सोना है। पत्नी के पास 85 ग्राम सोना व 400 ग्राम चांदी है)
एन. विजयलक्ष्मी, अपर मुख्य सचिव-योजना विभाग
चल संपत्ति: 2.11 करोड़
अचल संपत्ति: 2.38 करोड़
कुल संपत्ति: 4.49 करोड़ (इनके पास 1250 ग्राम जेवर है। सवा करोड़ कर्ज है।)
बंदना प्रेयषी, सचिव-समाज कल्याण विभाग
चल संपत्ति: 2.20 करोड़
अचल संपत्ति: पैतृक कृषि भूमि (सीतामढ़ी) एवं पटना व गाजियाबाद में आवास/फ्लैट।
कुल संपत्ति: 2.20 करोड़ + अचल संपत्ति (पति शहाब आलम के नाम 3.03 करोड़ से अधिक की चल संपत्ति और गाजीपुर व नोएडा की अचल संपत्तियों का बाजार मूल्य शामिल नहीं है।)
डॉ. चंद्रशेखर सिंह, सचिव-सीएम
चल संपत्ति: 1,22,08,150 रुपये
अचल संपत्ति: 1,00,00,000 रुपये
कुल संपत्ति: 2,22,08,150 रुपये (इसमें पत्नी और बच्चों के नाम की संपत्ति शामिल है। कुल 1375 ग्राम सोना है। यह रिश्तेदारों ने उपहार में दिया है।)
