ब्रेकिंग
पटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियतबिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहालदेशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर?बिहार सरकार के अधिकारियों ने सार्वजनिक की संपत्ति: मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से अमीर उनकी पत्नी, DGP विनय कुमार कितने धनवान?बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्टपटना में महिला के साथ ऑटो में सामूहिक दुष्कर्म, खाना बनाने के बहाने बुलाकर की हैनानियतबिहार में भी हाईवे पर एयरक्राफ्ट उतरने की तैयारी, इन तीन सड़कों पर ELF की सुविधा होगी बहालदेशभर में 1 अप्रैल से नए नियम लागू: ATM, टैक्स, LPG और रेलवे टिकट समेत 8 बड़े बदलाव, जानिए.. क्या होगा असर?बिहार सरकार के अधिकारियों ने सार्वजनिक की संपत्ति: मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत से अमीर उनकी पत्नी, DGP विनय कुमार कितने धनवान?बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट

बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव: आंधी-बारिश के बाद अब बढ़ेगी गर्मी, पारा 40 डिग्री पार जाने का अलर्ट

Bihar Weather Alert: बिहार में आंधी-बारिश के बाद अब भीषण गर्मी का दौर शुरू होने वाला है. मौसम विभाग ने अगले चार दिनों में तापमान 40 डिग्री पार जाने की चेतावनी जारी की है और लोगों को सचेत रहने को कहा है.

Bihar Weather Alert
प्रतिकात्मक तस्वीर
© Google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Weather Alert: बिहार में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि का दौर थमते ही अब भीषण गर्मी ने दस्तक दे दी है। अप्रैल के पहले दिन से ही तापमान में तेजी से बढ़ोतरी के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी दी है कि अगले चार दिनों में पारा 40 डिग्री के पार जा सकता है। डॉक्टरों ने भी लोगों को लू और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए सतर्क रहने की सलाह दी है।


बीते 24 घंटों में बिहार के मौसम ने कई रंग दिखाए। सीतामढ़ी में तेज ओलावृष्टि हुई, जबकि मुजफ्फरपुर और पूर्णिया में पूरी रात आंधी और बारिश का असर देखने को मिला। हालांकि सुबह का मौसम सुहावना रहा, लेकिन यह बदलाव आने वाली भीषण गर्मी की आहट माना जा रहा है। उत्तर बिहार में अभी हल्की ठंडक बनी हुई है, जबकि दक्षिण और पश्चिम बिहार के इलाकों में गर्मी बढ़ने लगी है।


मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में तापमान में करीब 3 डिग्री तक बढ़ोतरी हो सकती है। दक्षिण और मध्य बिहार के कई हिस्सों में पारा 40 डिग्री तक पहुंचने की संभावना है। खासकर कैमूर और आसपास के जिलों में गर्मी का असर ज्यादा रहेगा। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि सुबह 10 बजे के बाद ही गर्मी का असर महसूस होने लगेगा, जबकि दोपहर 12 से 3 बजे के बीच हालात सबसे ज्यादा कठिन रहेंगे।


पटना में फिलहाल मौसम सामान्य बना हुआ है। दिन में धूप के कारण हल्की गर्मी महसूस हो रही है, जबकि सुबह और शाम को चलने वाली हवा से राहत मिल रही है। हालांकि 4-5 अप्रैल के बाद यहां भी तापमान तेजी से बढ़ने की संभावना है और पारा 40 डिग्री के करीब पहुंच सकता है। 1 से 6 अप्रैल के बीच बारिश की संभावना बेहद कम है और मौसम शुष्क बना रहेगा। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें