ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

धर्मेन्द्र प्रधान ने तेजस्वी यादव पर कसा तंज, कहा..बिहार का असली जननायक कर्पूरी ठाकुर, दूसरा और कोई नहीं

दरभंगा में भाजपा प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान ने तेजस्वी यादव के ‘बिहार का नायक’ पोस्टर पर चुटकी ली और कहा कि बिहार का असली जननायक भारत रत्न स्व. कर्पूरी ठाकुर हैं। साथ ही उन्होंने केरल के शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी द्वारा राष्ट्रीय शिक्षा नीति

धर्मेन्द्र प्रधान ने तेजस्वी यादव पर कसा तंज, कहा..बिहार का असली जननायक कर्पूरी ठाकुर, दूसरा और कोई नहीं
तेजस्वी के नायक पोस्टर पर ली चुटकी
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DARBHANGA: RJD नेता तेजस्वी यादव के नायक पोस्टर पर चुटकी लेते हुए बिहार भाजपा के प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान ने कहा कि बिहार का एक ही जननायक है, वो भारत रत्न स्व.कर्पूरी ठाकुर जी हैं, इनके अलावे दूसरा कोई जननायक नहीं है। 


बिहार में विधानसभा चुनाव का प्रचार जारी है। पटना में राष्ट्रीय जनता दल के दफ्तर के बाहर तेजस्वी यादव के पोस्टर लगाए गए। जिन पर तेजस्वी को ‘बिहार का नायक’ बताया गया। इसे लेकर बिहार भाजपा के प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान ने चुटकी लेते हुए तेजस्वी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि बिहार का एक ही जननायक है। 


भारत रत्न स्व कर्पूरी ठाकुर। उसको कोई नकल करने की कोशिश करें तो उसे जनता स्वीकार नहीं करेंगी। नायक कहने से नहीं होता है। काम करने से होता है। अभी तो एनडीए के नेतृत्व में नायकत्व चल रहा है। हमारे आदर्श देश के जननायक कर्पूरी ठाकुर है।


वही केरल के मुख्यमंत्री सहित शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने शुक्रवार को कहा कि राज्य हमेशा के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 का विरोध नहीं कर सकता। उन्होंने कहा कि समय के साथ शिक्षा प्रणाली में बदलाव और नई नीतियों के साथ तालमेल आवश्यक है। शिवनकुट्टी का यह बयान उस समय आया है जब केरल सरकार अब तक NEP के कई प्रावधानों पर आपत्ति जताती रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य की शिक्षा व्यवस्था को राष्ट्रीय स्तर पर हो रहे सुधारों से अलग नहीं रखा जा सकता और व्यवहारिक दृष्टिकोण अपनाने की जरूरत है।


वही दरभंगा पहुंचे केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने शिवनकुट्टी के इस रुख का स्वागत किया है। उन्होंने कहा, “मैं केरल के शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी का धन्यवाद करता हूं कि उन्होंने राष्ट्रीय शिक्षा नीति की भावना को समझते हुए सकारात्मक संकेत दिए हैं। शिक्षा राजनीति से ऊपर है, यह देश के भविष्य से जुड़ा विषय है।”प्रधान ने कहा कि NEP 2020 पूरे देश में समान शिक्षा के अवसर और कौशल विकास को बढ़ावा देने का प्रयास है, और सभी राज्यों का सहयोग इस दिशा में महत्वपूर्ण होगा। राजनीतिक गलियारों में शिवनकुट्टी का यह बयान केरल सरकार के रुख में संभावित नरमी का संकेत माना जा रहा है। वहीं भाजपा इसे केंद्र की शिक्षा नीति की स्वीकृति के रूप में देख रही है।


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें