ब्रेकिंग
पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टपटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोरपटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये?बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाबअतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजरपश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टपटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोरपटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये?बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाबअतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर

BPSC Paper Leak : IAS अधिकारी को EOU टीम ने पूछताछ के लिए बुलाया, जानिए.. क्या हुआ

PATNA : BPSC पेपर लीक मामले की जांच कर रही इओयू की टीम लगातार जांच को आगे बढ़ा रही है। आर्थिक अपराध इकाई कि एसआईटी को जांच का जिम्मा मिला हुआ है और जो नई जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक शुक्रवार क

BPSC Paper Leak : IAS अधिकारी को EOU टीम ने पूछताछ के लिए बुलाया, जानिए.. क्या हुआ
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : BPSC पेपर लीक मामले की जांच कर रही इओयू की टीम लगातार जांच को आगे बढ़ा रही है। आर्थिक अपराध इकाई कि एसआईटी को जांच का जिम्मा मिला हुआ है और जो नई जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक शुक्रवार को एसआईटी ने आईएएस अधिकारी रंजीत कुमार सिंह से इस मामले में जानकारी ली है। आपको बता दें कि आईएएस अधिकारी रंजीत कुमार सिंह ही वह शख्स हैं जिन्होंने पेपर लीक होने के बाद बीपीएससी के एग्जामिनेशन कंट्रोलर के मोबाइल फोन पर वायरल प्रश्न पत्र को भेजा था। आईएएस अधिकारी के मोबाइल फोन नंबर और एग्जामिनेशन कंट्रोलर का मोबाइल नंबर दर्ज की गई प्राथमिकी में है और इसी लिहाज से उनसे पूछताछ की गई है।


आपको बता दें कि कहीं जगह पर यह आधी–अधूरी खबर चली की आईएएस अधिकारी रंजीत कुमार सिंह के मोबाइल नंबर से वायरल प्रश्नपत्र साझा किया गया लेकिन फर्स्ट बिहार आपको बता रहा है कि आईएएस अधिकारी रंजीत कुमार सिंह ने अपने व्हाट्सएप ग्रुप में वायरल प्रश्न पत्र मिलने के बाद इसे जिम्मेदारी पूर्वक BPSC के एग्जामिनेशन कंट्रोलर के पास भेजा था। एग्जामिनेशन कंट्रोलर के पास यह मैसेज मिलने के बाद ही पेपर लीक होने की आशंका जाहिर हुई थी और इसके बाद जांच के लिए BPSC की तरफ से कुछ अधिकारियों को एग्जामिनेशन सेंटर पर भेजा गया था। वायरल क्वेश्चन पेपर को लेकर आईपीएस अधिकारी के व्हाट्सएप ग्रुप में भेजने वाले व्यक्ति से भी एसआईटी पूछताछ कर रही है। ईओयू के सूत्रों के मुताबिक संबंधित व्यक्ति से लगातार जानकारी ली जा रही है और वह संदेह के दायरे में है।


हालांकि आईएएस अधिकारी रंजीत कुमार सिंह ने आर्थिक अपराध इकाई के ऑफिस जाने की बात से इनकार किया है, लेकिन सूत्र बताते हैं कि आईएएस अधिकारी शुक्रवार की शाम तकरीबन 5:30 बजे आर्थिक अपराध इकाई के ऑफिस पहुंचे थे और तकरीबन डेढ़ घंटे तक वहां मौजूद रहे।



टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें