ब्रेकिंग
पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टपटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोरपटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये?बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाबअतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजरपश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टपटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोरपटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये?बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाबअतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर

Bihar News: ऑटो चालकों से अवैध वसूली करने वाले गैंग का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार

Bihar News: सीतामढ़ी में ऑटो चालकों से अवैध वसूली करने वाले गैंग का पर्दाफाश, 6 गिरफ्तार। मास्टरमाइंड संतोष और प्रेम पटेल फरार, पुलिस की तलाश जारी।

Bihar News
अवैध वसूली गैंग
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार के सीतामढ़ी शहर में ऑटो रिक्शा चालकों से लंबे समय से जबरन वसूली करने वाला एक गिरोह आखिरकार पुलिस की गिरफ्त में आ गया है। पुलिस अधीक्षक अमित रंजन के निर्देश पर गठित विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को हिरासत में लिया है। हालांकि, इस रैकेट के मुख्य सरगना संतोष पटेल और प्रेम पटेल अभी भी फरार हैं और उनकी तलाश में पुलिस की छापेमारी जारी है।


यह गिरोह शहर के प्रमुख टेंपो स्टैंड्स जैसे रीगा रोड, गौशाला चौक, रेलवे स्टेशन परिसर, मेहसौल और बऊआ हनुमान मंदिर के पास सक्रिय था। ये लोग ऑटो चालकों से पैसे वसूलते थे और बदले में फर्जी रंग-बिरंगी रसीदें थमा देते थे। हैरानी की बात यह है कि नगर निगम द्वारा विधिवत वसूली वाले स्थानों के ठीक बगल में यह गैंग खुलेआम अवैध उगाही करता था। ट्रैफिक पुलिस और अन्य जिम्मेदार अधिकारी इसकी जानकारी होने के बावजूद चुप्पी साधे रहे, जिसने इस रैकेट को और बढ़ावा दिया।


पुलिस की छापेमारी में गिरफ्तार आरोपियों में प्रमोद कुमार (पुनौरा), उमर (मेहसौल), दीपक झा (गौशाला चौक), शमीम (मेहसौल वार्ड 27), नौशाद और गुलजार (आजाद चौक) शामिल हैं। इनके पास से 5921 रुपये नकद, पांच मोबाइल फोन और फर्जी रसीदें बरामद हुईं हैं। पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि संतोष पटेल और प्रेम पटेल इस पूरे रैकेट के मास्टरमाइंड हैं, जो खुद प्रमुख चौकों पर वसूली करते थे, जबकि उनके साथी रेलवे स्टेशन, ईदगाह और हनुमान मंदिर के पास चालकों से पैसे ऐंठते थे।


इस बारे में सदर डीएसपी रामकृष्णा ने बताया कि इस मामले में नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। छापेमारी दल में ट्रैफिक डीएसपी दीपक कुमार, नगर थानाध्यक्ष विनय प्रताप सिंह और मेहसौल थानाध्यक्ष फेराज हुसैन शामिल थे। पुलिस अब फरार मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें