ब्रेकिंग
पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टपटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोरपटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये?बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाबअतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजरपश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टपटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोरपटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये?बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाबअतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर

Bihar News: इस दिन से शुरू होगा पितृपक्ष मेला, गया में तैयारियां जोरों पर; श्रद्धालुओं का लगेगा तांता

Bihar News: बिहार के गया में पितृपक्ष मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार और जिला प्रशासन ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण कर यात्रियों के लिए बेहतर सुविधाओं का भरोसा दिला याहै। मेले का आयोजन 6 सितंबर से 21 सितंबर तक चलेगा।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार के गया जिले में पितृपक्ष से पहले तैयारियां पूरी तेजी से चल रही हैं। हर साल की तरह इस बार भी पितृपक्ष के पावन अवसर पर गया में देश-विदेश से भारी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है, जिसके मद्देनजर प्रशासन पूरी सतर्कता और सक्रियता के साथ काम कर रहा है। 


गया जिलाधिकारी शशांक शुभंकर, नगर आयुक्त कुमार अनुराग और अन्य अधिकारी मेला क्षेत्र का जायजा लेने में जुटे हैं। बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेम कुमार भी ई-रिक्शा से मेला क्षेत्र का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं। डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि प्रशासन, नगर निगम और राज्य सरकार के सभी कर्मचारी पूरी लगन से काम कर रहे हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा न हो। उन्होंने भरोसा दिया कि सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त हैं और सुरक्षा, स्वच्छता, यातायात एवं स्वास्थ्य सेवाओं का पूरा ध्यान रखा जाएगा। 


जिलाधिकारी शशांक शुभंकर ने बताया कि राज्य सरकार के सहयोग से भव्य मेला आयोजित किया जाएगा, जिसमें सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नगर आयुक्त कुमार अनुराग ने कहा कि मेला क्षेत्र के लिए आवश्यक सामान के टेंडर कर लिए गए हैं और स्वच्छता के लिए देवघाट सहित मेला क्षेत्र में लगभग 300 से अधिक डस्टबिन लगाए जाएंगे।


इसके अलावा, यातायात प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था और आपातकालीन सेवाओं के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। पितृपक्ष की शुरुआत 6 सितंबर से हो रही है और यह 21 सितंबर तक चलेगा। प्रशासन ने मेला क्षेत्र में कोविड-19 प्रोटोकॉल का भी पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं ताकि श्रद्धालुओं की सुरक्षा बनी रहे। इस प्रकार, गया में इस बार पितृपक्ष मेला सभी आवश्यकताओं के साथ सुचारू और सफलतापूर्वक संपन्न कराने की पूरी तैयारी है।

गया से नीतम राज की रिपोर्ट

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें