ब्रेकिंग
बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां‘बीजेपी के दबाव में नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा’, तेजस्वी यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा ठग?‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंजबड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग BJP विधायक नितिन नबीन का इस्तीफा मंजूर, क्या बोले बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार?बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े बालू कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बदमाशों ने ओवरटेक कर बरसाईं गोलियां‘बीजेपी के दबाव में नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा’, तेजस्वी यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा ठग?‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंजबड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग BJP विधायक नितिन नबीन का इस्तीफा मंजूर, क्या बोले बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार?

Bihar Cabinet Meeting: ड्रग इंस्पेक्टर बर्खास्त...5 बोरे में ठूस रखी थीं नोटों की गड्डियां, करोड़ों कैश गिनते-गिनते मशीन भी हो गई थी खराब

बिहार कैबिनेट की बैठक में बड़ा फैसला लेते हुए भ्रष्ट औषधि निरीक्षक जितेन्द्र कुमार को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। उनके ठिकानों से 4 करोड़ नकद, संपत्ति के कागजात, लग्जरी कारें और सोना बरामद हुआ था।

बिहार कैबिनेट बैठक 2025, औषधि निरीक्षक बर्खास्त, जितेन्द्र कुमार ड्रग इंस्पेक्टर, भ्रष्टाचार बिहार, निगरानी ब्यूरो छापेमारी, आय से अधिक संपत्ति, स्वास्थ्य विभाग बिहार, नीतीश सरकार फैसला
निगरानी रेड में मिले थे नोट के ढेर
© Google
Viveka Nand
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

 Bihar Cabinet Meeting:  नीतीश कैबिनेट की मंगलवार को हुई बैठक में 47 एजेंडों पर मुहर लगी है. कई विभागों में हजारों नए पद सृजित किए गए हैं. सरकार ने एक भ्रष्ट औषधि निरीक्षक को सेवा से बर्खास्त कर दिया है. कैबिनेट ने स्वास्थ्य विभाग के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी. 

नीतीश कैबिनेट ने डीआई को किया बर्खास्त 

पटना के तत्कालीन औषधि निरीक्षक जितेन्द्र कुमार को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है. सेवा काल में भ्रष्टाचार से अकूत संपत्ति अर्जित करने वाले पटना के तत्कालीन औषधि निरीक्षक जितेंद्र कुमार जो निलंबित थे, उन्हें बर्खास्त कर दिया गया है. निलंबन अवधि के लिए निर्धारित मुख्यालय में बिना योगदान दिए ही, अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित थे. इन आरोपों को लिए औषधि निरीक्षक को सेवा से बर्खास्त किया गया है.

बता दें, निगरानी ब्यूरो की टीम ने 25 जून 2022 को पटना के तत्कालीन औषधि निरीक्षक जितेन्द्र कुमार के कई ठिकानों पर छापेमारी की थी. आय से अधिक संपत्ति के मामले में पटना सिटी के सुल्तानगंज थाना क्षेत्र बड़ी कार्रवाई करते हुए ड्रग इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार के यहां दबिश दी गई थी. छापेमारी के दौरान भारी मात्रा में कैश (करीब 4 करोड़) और अन्य दस्तावेज बरामद किए गए थे. छापेमारी के दौरान टीम ने नोटों से भरे 5 बोरे, दर्जनों जमीन के कागजात, सोने-चांदी के आभूषण, चार लग्जरी कार और कई बैंकों के एटीएम कार्ड जब्त किए थे. दो हजार और पांच सौ रुपये के इन नोटों को गिनने के लिए निगरानी ने पहले करेंसी रीडर मशीन मंगायी. बीच में मशीन खराब हुई तो नोट गिनने के लिए बैंककर्मी को बुलाना पड़ा था. 



इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Viveka Nand

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें