ब्रेकिंग
खराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्टखराब सड़क-पुल पर ठेकेदारों की खैर नहीं, 82 अधिकारियों की टीम करेगी जांचKISHANGANJ: ठाकुरगंज में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा: 4.04 लाख की निकासी पर घमासान, कागजों पर बनी सड़क, जमीन पर गायबकलंक कथा: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र के नाम पर 2025 में सिलीगुड़ी में खरीदा मकान, EOU ने आज ली तलाशी.....तेज प्रताप का बड़ा बयान: बिहार में फेल है शराबबंदी, इसलिए इस्तीफा देकर नीतीश कुमार जा रहे दिल्ली Bihar Bhumi: बिहार में टोपोलैंड का भी होगा सर्वेक्षण, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा ने बुलाई अहम बैठक; जिलों से मांगी रिपोर्ट

Bihar News: बिहार में बुनियादी ढांचे का विस्तार, बौंसी ROB के लिए वर्क ऑर्डर जारी

Bihar News: बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने है। इसके साथ ही राज्य में सौगातों की वर्ष हो रही है. अब बिहार में आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम उठाया गया है.

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar News: बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने है। इसके साथ ही राज्य में सौगातों की वर्ष हो रही है। अब बिहार में आधारभूत संरचना को मजबूत करने की दिशा में एक और कदम उठाया गया है। भागलपुर-गोराडीह मार्ग पर स्थित बौंसी रेल पुल संख्या-2 पर एक आधुनिक रेल ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण कार्य जुलाई 2025 से प्रारंभ होने जा रहा है। इसके निर्माण के लिए पुल निर्माण निगम द्वारा वर्क ऑर्डर जारी कर दिया गया है और ठेकेदार को 30 महीनों में काम पूरा करने की समय-सीमा दी गई है।


यह आरओबी कुल ₹66 करोड़ 96 लाख 20 हजार 824 रुपये की लागत से तैयार किया जाएगा। परियोजना के तहत भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया भी तेजी से चल रही है। इस प्रक्रिया को प्रभावी ढंग से संपन्न करने के लिए सामाजिक प्रभाव आकलन (Social Impact Assessment - SIA) कराने का निर्णय लिया गया है।


इस सामाजिक आकलन कार्य के लिए ललित नारायण मिश्रा इंस्टीट्यूट ऑफ इकोनॉमिक डेवलपमेंट एंड सोशल चेंज (LNMI) को एजेंसी के रूप में चयनित किया गया है। प्रारंभिक चरण में भू-अर्जन विभाग को ₹3 लाख की राशि की आवश्यकता है, जिसके लिए पुल निर्माण निगम ने फंडिंग प्रस्ताव भेज दिया है। यह प्रक्रिया पूरी होते ही भूमि अधिग्रहण का रास्ता साफ हो जाएगा।


देवघर की 'हरदेव कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड' को इस आरओबी के ऊपरी सड़क और पुल निर्माण की ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। कंपनी ने समसपुर के पास निर्माण कार्य हेतु प्लांट लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। निगम के अभियंताओं के अनुसार, यदि मानसून के दौरान मौसम अनुकूल रहता है तो बरसात में भी काम जारी रहेगा। वर्षा समाप्त होने के बाद कार्य में और तेजी लाई जाएगी।


यह आरओबी मिरजान शीतला स्थान के पास बन रहे भोलानाथ फ्लाईओवर से जोड़ा जाएगा। इसके बन जाने से दक्षिणी भागलपुर और आसपास के इलाकों के लोगों को भारी राहत मिलेगी। वर्तमान में बौंसी रेल पुल के अंडरपास में जलजमाव की गंभीर समस्या है, जिससे आमजन को भारी परेशानी होती है। आरओबी और उसकी एप्रोच रोड बनने के बाद यह समस्या समाप्त हो जाएगी।


इस रेल ओवर ब्रिज से ट्रैफिक जाम और जलजमाव की समस्या से छुटकारा मिलेगा। दक्षिणी शहरवासियों के लिए आसान और सुगम आवाजाही सुनिश्चित होगी। औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियों को गति मिलेगी। इन्फ्रास्ट्रक्चर विकास के जरिए स्थानीय रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें