ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

Bihar News: अरवल के मधुश्रवां शिव मंदिर में सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़ी भक्तों की भीड़, आस्था और उल्लास का दिखा अनोखा संगम

Bihar News: अरवल के मधुश्रवां शिव मंदिर में सावन की अंतिम सोमवारी पर हजारों भक्तों ने किया जलाभिषेक। हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा मंदिर, जिला प्रशासन ने की सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था।

Bihar News
मधुश्रवां शिव मंदिर
© रिपोर्टर
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: सावन मास की अंतिम सोमवारी के अवसर पर अरवल जिले के ऐतिहासिक मधुश्रवां शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी है। सुबह तीन बजे से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतारें लग गईं। दूर-दराज के गांवों और कस्बों से आए भक्तों ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और जल, बेलपत्र, अक्षत, भांग-धतूरा, रोड़ी सहित विभिन्न पूजा सामग्री अर्पित की। पूजा-अर्चना के दौरान मंदिर परिसर "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयकारों से गूंज उठा। महिला, पुरुष, बच्चे और बुजुर्ग सभी भक्ति में लीन होकर भगवान शिव से सुख-शांति की कामना करते दिखे।


स्थानीय पुजारी सुभाष चंद्र मिश्रा ने बताया कि सावन मास में भगवान शिव की विधिवत पूजा, जलाभिषेक, और बेलपत्र, भांग-धतूरा अर्पण करने से भक्तों के कष्टों का निवारण होता है और उनकी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस अवसर पर मंदिर परिसर में धार्मिक उत्सव का माहौल रहा।


जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए थे। मंदिर परिसर और आसपास के मेले में पुलिस अधिकारियों, मजिस्ट्रेट और महिला-पुरुष पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। इस पूरे समय भक्तों का आना-जाना जारी रहा और सभी ने जिले की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।


मंदिर के आसपास लगे मेले ने इस अवसर को और भी रंगीन बना दिया। मेले में ब्रेक डांस, नाव, मीनार बाजार जैसे खेलों के साथ-साथ खाने-पीने और सजावटी सामानों की दुकानें सजी थीं। पूजा के बाद श्रद्धालु मेले का आनंद लेते और खरीदारी करते हुए नजर आए। सावन की अंतिम सोमवारी पर मधुश्रवां शिव मंदिर में भक्ति और उल्लास का अनूठा संगम देखने को मिला। यह धार्मिक आयोजन एक बार फिर साबित करता है कि सावन मास में भगवान शिव के प्रति लोगों की आस्था अटूट है। 


रिपोर्ट: मृत्युंजय कुमार

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें