ब्रेकिंग
पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टपटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोरपटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये?बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाबअतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजरपश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्टपटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोरपटना में इंगेजमेंट से पहले युवती अस्पताल में भर्ती, लड़के के खिलाफ केस दर्ज कराने से किया इनकार, क्या है पूरा मामला जानिये?बिहार में RTE के उल्लंघन पर सख्ती, शिक्षा विभाग ने 43 प्राइवेट स्कूलों से मांगा जवाबअतिक्रमण मुक्त होंगी बेतिया राज की जमीनें, 250 से अधिक मकानों पर जल्द चलेगा बुलडोजर

आधी रात को ससुराल पहुंचे डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, बारात सा बन गया माहौल

BHAGALPUR : बिहार के डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद भले ही कटिहार की नुमाइंदगी करते हो लेकिन उनका ससुराल भागलपुर है। भागलपुर से तारकेश्वर प्रसाद का रिश्ता गहरा है यह बात ज्यादात

आधी रात को ससुराल पहुंचे डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, बारात सा बन गया माहौल
EditorEditor|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BHAGALPUR : बिहार के डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद भले ही कटिहार की नुमाइंदगी करते हो लेकिन उनका ससुराल भागलपुर है। भागलपुर से तारकेश्वर प्रसाद का रिश्ता गहरा है यह बात ज्यादातर लोग जानते हैं। बीती रात तार किशोर प्रसाद भागलपुर स्थित अपने ससुराल पहुंचे। तार किशोर प्रसाद भले ही बिहार और बाकी लोगों के लिए उपमुख्यमंत्री हों लेकिन अपने ससुराल के लिए वह एक दामाद के तौर पर ही नजर आए। 


आधी रात के वक्त तकरीबन 12 बजे तार किशोर प्रसाद भागलपुर के नाथनगर स्थित अपने ससुराल पहुंचे। ससुराल वालों ने दामाद उपमुख्यमंत्री की स्वागत के लिए पूरी तैयारी कर रखी थी। गाजे-बाजे के साथ-साथ पंडाल भी लगाया गया था। माहौल ऐसा था जैसे कोई शादी समारोह का आयोजन हो रहा हो। वर्षों पहले तार किशोर प्रसाद जिस घर में शादी के लिए पहुंचे थे, बीती रात जब फिर वही पहुंचे तो माहौल बारात सा ही लगा। डिप्टी सीएम तार किशोर प्रसाद के लिए बड़ी तादाद में लोग वहां खड़े थे। जमाई बाबू का स्वागत सोल्लमाले और गुलदस्ते के साथ किया गया हालांकि नाथनगर पहुंचने पर तार किशोर प्रसाद ने सबसे पहले रात के वक्त सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और फिर ससुराल वाली गली में आगे बढ़े। 



बिहार के उप मुख्यमंत्री बनने के बावजूद तार किशोर प्रसाद ससुराल वालों के बीच एक दामाद के रूप में ही नजर आए। ससुराल में बड़े बुजुर्गों का पैर छूकर उन्होंने आशीर्वाद लिया तो होगा ही जिनसे मजाक वाला रिश्ता था, वह इससे भी नहीं चूके। स्वागत के बाद खाने-पीने का दौर शुरू हुआ हालांकि ससुराल पहुंचे तार किशोर प्रसाद अपने साथ मौजूद लोगों को यह बताना नहीं भूले कि भागलपुर उनके दिल में बसता है। भागलपुर में बुनकरों की समस्या को दूर करने का और एक बार फिर से इस शहर को सिल्क सिटी बनाने का वादा उन्होंने किया।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Editor

रिपोर्टर / लेखक

Editor

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें