झारखंडअवैध कोयला खनन के दौरान चाल धंसने से 4 ग्रामीणों की मौत, आधा दर्जन लोग घायल, मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा
रामगढ़ जिले की सीसीएल करमा खदान में अवैध कोयला खनन के दौरान चाल धंसने से चार ग्रामीणों की मौत हो गई और छह लोग घायल हो गए। गुस्साए ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर शव के साथ प्रदर्शन किया और हंगामा मचाया।











