ब्रेकिंग
UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंधUCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू होमंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लासनीतीश कुमार पर प्रशांत किशोर ने बोला बड़ा हमला, कहा..अब JDU भी परिवारवाद से अछूता नहीं रहा हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तारपटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध

Aadhaar Update Last Date: फ्री आधार अपडेट करने की डेडलाइन बढ़ी, अब इस दिन तक मिलेगी मुफ्त सुविधा; जानिए..

Aadhaar Update Last Date: UIDAI ने आधार अपडेट की फ्री सुविधा 14 जून 2026 तक बढ़ा दी है. यूजर्स केवल myAadhaar पोर्टल के माध्यम से डेमोग्राफिक अपडेट ऑनलाइन करा सकेंगे, जबकि बायोमैट्रिक अपडेट के लिए आधार सेवा केंद्र जाना होगा.

Aadhaar Update Last Date
प्रतिकात्मक
© google
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Aadhaar Update Last Date: आधार कार्ड को फ्री में अपडेट करने की अंतिम तारीख एक बार फिर बढ़ा दी गई है। अब यूजर्स 14 जून 2026 तक बिना कोई शुल्क दिए myAadhaar पोर्टल के माध्यम से अपने आधार कार्ड में दस्तावेजों के आधार पर डेमोग्राफिक डिटेल्स अपडेट कर सकते हैं। पहले यह सुविधा 14 जून 2025 तक सीमित थी।


यह जानकारी UIDAI (यूनीक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया) द्वारा साझा की गई है। संस्था ने बताया कि लाखों आधार होल्डर्स को ध्यान में रखते हुए इस सुविधा को एक साल के लिए और बढ़ाया गया है। UIDAI ने यह भी स्पष्ट किया है कि फ्री अपडेट की सुविधा केवल ऑनलाइन पोर्टल myAadhaar पर ही उपलब्ध है। 


इसके जरिए नागरिक अपने नाम, जन्मतिथि, पता आदि जैसे डेमोग्राफिक डिटेल्स को अपडेट कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें वैध एड्रेस प्रूफ और आइडेंटिटी प्रूफ दस्तावेज अपलोड करने होंगे। हालांकि, अगर किसी को बायोमैट्रिक अपडेट कराना है, तो इसके लिए नजदीकी आधार सेवा केंद्र जाना होगा और निर्धारित शुल्क का भुगतान करना होगा, क्योंकि बायोमैट्रिक अपडेट ऑनलाइन संभव नहीं है।


अगर लोगों को आधार अपडेट से जुड़ी कोई जानकारी चाहिए, तो वे टोल-फ्री नंबर 1947 पर कॉल कर सकते हैं या help@uidai.gov.in पर ईमेल भेज सकते हैं। बता दें कि सरकार पहले ही यह स्पष्ट कर चुकी है कि जिनका आधार 10 साल पुराना हो गया है, उन्हें उसे अपडेट कराना चाहिए। नियम के मुताबिक, हर 10 साल में वयस्कों का आधार अपडेट करना आवश्यक होता है, जबकि बच्चों का आधार 5 से 15 वर्ष की आयु के बीच अपडेट किया जाता है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें