Breakingबिहारदरभंगा में चापाकल को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प, 6 से अधिक लोग घायल, गांव में तनाव का माहौल
दरभंगा के मिर्जापुर कुआही गांव में सरकारी चापाकल को लेकर चल रहा पुराना विवाद बुधवार को हिंसक हो गया। दोनों पक्षों में पत्थरबाजी, झड़प और कथित गोलीबारी में 6 से अधिक लोग घायल हो गए। पुलिस ने क्षेत्र में भारी सुरक्षा बल तैनात कर जांच तेज कर दी है।











