ब्रेकिंग
सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरासरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोपमुजफ्फरपुर SSP की बड़ी कार्रवाई: गायघाट थानेदार समेत पूरी छापेमारी टीम सस्पेंडपिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Bihar Crime News: बिहार में कोचिंग से पढ़ाकर लौट रही युवती को भाई के सामने मारी गई गोली, मौत के बाद बवाल

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के तरौरा में कोचिंग से पढ़ाकर लौट रही 20 वर्षीय कोमल कुमारी की गोली मारकर हत्या। भाई आदित्य के सामने हुई वारदात। किसी से नहीं थी कोई दुश्मनी, पुलिस जांच में जुटी..

Bihar Crime News
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak KumarDeepak Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Crime News: मुजफ्फरपुर के मुसहरी थाना क्षेत्र के तरौरा बांध के पास मंगलवार शाम एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है। एक निजी कोचिंग में पढ़ाने वाली 20 वर्षीय कोमल कुमारी को अज्ञात अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी है। वह उस समय अपने भाई आदित्य कुमार के साथ बाइक पर घर लौट रही थी। अपराधी भाई के सामने फायरिंग कर फरार हो गए, जबकि गोली लगते ही कोमल बाइक से वहीं गिर पड़ीं। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।


मृतका तरौरा गांव निवासी कैलाश चौधरी की बेटी थीं। भाई आदित्य ने बताया कि शाम करीब 5 बजे कोचिंग खत्म कर दोनों बाइक से घर आ रहे थे। तरौरा नहर पुल के पास अचानक बाइक सवार अपराधी ने गोली चला दी। "गोली लगते ही दीदी बाइक से गिर गईं। जिसके बाद अपराधी हथियार लहराते हुए फरार हो गए।" फिर स्थानीय लोगों ने मदद की और घायल कोमल को निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।


घटना की सूचना मिलते ही मुसहरी थाना प्रभारी सुबोध कुमार मेहता दल-बल के साथ पहुंचे। उन्होंने कहा कि अज्ञात अपराधियों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है। भाई आदित्य का बयान दर्ज हो चुका है। CCTV फुटेज खंगाली जा रही है। कोई दुश्मनी न होने से हत्या का मकसद स्पष्ट नहीं है लेकिन जल्द खुलासा होगा।


इधर परिवार और गांव में कोहराम मच गया है। कोमल अपने पिता की इकलौती बेटी थीं। स्थानीय लोग इस घटना से आक्रोशित हैं। उन्होंने पुलिस से त्वरित कार्रवाई की मांग की है। मुसहरी इलाके में रात में गश्त बढ़ा दी गई है। एसपी ने विशेष टीम गठित की है। कोमल की मौत ने महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए। परिवार न्याय की उम्मीद में रो रहा है। पुलिस का दावा है कि 48 घंटे में आरोपी पकड़े जाएंगे।

इस खबर के बारे में
Deepak Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Deepak Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें