ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में शिक्षिका की गोली मारकर हत्या, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

मुजफ्फरपुर के मुसहरी थाना क्षेत्र में बाइक सवार अज्ञात अपराधियों ने शिक्षिका कोमल कुमारी को गोली मारकर हत्या कर दी। भाई के साथ घर लौटते समय हुई वारदात के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

बिहार
परिजनों में मचा कोहराम
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिले के मुसहरी थाना क्षेत्र के तरौरा बांध के पास अज्ञात बाइक सवार बदमाशों ने अपने भाई के साथ जा रही एक युवती को गोली मार दी गई। गोली लगने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची मुसहरी थाना पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से परिजनों के साथ इलाज के लिए घायल युवती को लेकर शहर के एक निजी अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतका की पहचान तरौरा गांव निवासी कोमल कुमारी के रूप में हुई है। 


छोटे भाई आदित्य ने बताई आपबीती

मृतका के भाई आदित्य कुमार ने बताया कि बहन के साथ बाइक से मुसहरी ब्लॉक के तरफ से घर जा रहे थे, तभी अचानक एक नकाबपोश अज्ञात बदमाश के द्वारा गोली मार दी गई और फिर रुक कर देखा जब तक हम गाड़ी लगाते तब तक वह भाग निकला। आदित्य ने बताया कि घटना को अंजाम देने के बात अपराधी हाथ में हथियार लहराते हुए फरार हो गया। 


परिजनों के साथ घायल को पुलिस लेकर पहुंची अस्पताल

घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे मुसहरी थाना पुलिस के द्वारा घायल युवती को इलाज के लिए परिजनों के साथ मुजफ्फरपुर स्थित एक निजी अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया।


परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल 

घटना से पीड़ित परिवार का अस्पताल में रो-रो कर बुरा हाल हो रहा था। मृतक कमल की मां लगातार पुलिस से कोमल को बचा लेने की मिन्नत मांग रही थी । पूरे मामले में पूछे जाने पर मुशहरी थाना के थाना अध्यक्ष सुबोध कुमार मेहता ने कहा कि एक युवती को तरौरा बांध के समीप अज्ञात बदमाशों के द्वारा गोली मारी गई थी। घायल अवस्था में अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें