ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

जमुई में अपराधियों का तांडव जारी, युवक को गोली मारी, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

जमुई के अलीगंज बाजार में अपाचे बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक युवक को गोली मारकर घायल कर दिया। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

बिहार
घटना से इलाके में दहशत
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

JAMUI: इस वक्त की बड़ी खबर जमुई से आ रही है, जहां चंद्रदीप थाना क्षेत्र अंतर्गत अलीगंज बाजार में मंगलवार की शाम अपराधियो ने एक युवक को गोली मार दी। गोली लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया  गया। जहां इलाज जारी है। 


घायल युवक की पहचान हुडरहिया गांव निवासी रणधीर यादव के रूप में हुई है। बताया जाता है कि मंगलवार कि शाम लगभग 4 बजे रणधीर यादव अलीगंज बाजार धरमकाटा के समीप ट्रैक्टर में बेल्डिंग का काम करवा रहा था, तभी अपाची बाईक सवार तीन हथियारबंद बदमाश युवक आया और तीन गोली चलाई। जो युवक के जांघ तथा दाये बांह मे जा लगी और एक बाहर निकल गया। 


घायल युवक को अलीगंज पीएचसी लाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जमुई रेफर कर दिया गया है। छोटा दोनों डॉक्टर  साजिद हुसैन ने बताया कि युवक की बाह मे गोली लगी है। थानाध्यक्ष राजेन्द्र साह ने बताया कि घटना की जानकारी मिली पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई है और जल्द ही अपराधियों को चिन्हित कर लिया जाएगा। इधर गोली चलने से फिर एक बार अलीगंज बाजार दहल उठा। इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें