ब्रेकिंग
नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा BHU में जाति पूछकर ब्राह्मण छात्र को मारा थप्पड़, सपा नेता हिमांशु यादव ने पूछा..कौन कास्ट बा फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडीभ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्तनीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा BHU में जाति पूछकर ब्राह्मण छात्र को मारा थप्पड़, सपा नेता हिमांशु यादव ने पूछा..कौन कास्ट बा फर्जी GST अधिकारी बनकर 26 लाख की लूट, फिल्मी अंदाज में दिया घटना को अंजाम Bihar News: किनके इशारे पर CO ने किया है हड़ताल...किसका है दबाव ? हाईलेवल जांच के आदेश, ट्रेनी राजस्व अधिकारियों की बर्खास्तगी को हरी झंडीभ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई: घूस लेते पकड़े गए SI सदरे आलम सेवा से बर्खास्त

Bihar Politics: ‘छातापुर को चाहिए अब नेतृत्व और ईमानदार विकास’ जनसंपर्क अभियान के दौरान बोले VIP नेता संजीव मिश्रा

Bihar Politics: छातापुर के लालगंज तिलाठी पंचायत में जनसंपर्क अभियान चलाते हुए VIP नेता संजीव मिश्रा ने कहा कि क्षेत्र को अब नेतृत्व और ईमानदार विकास की जरूरत है। पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर राज्य सरकार को घेरा।

Bihar Politics:
© reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar Politics: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पनोरमा ग्रुप के प्रबंध निदेशक संजीव मिश्रा ने शनिवार को छातापुर विधानसभा क्षेत्र के लालगंज तिलाठी पंचायत में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न वार्डों में जाकर आमजनों से संवाद स्थापित किया और उनकी स्थानीय समस्याओं को गंभीरता से सुना।


पंचायत भ्रमण के दौरान संजीव मिश्रा ने पाया कि इलाके में पीने के पानी की समस्या गंभीर है। राज्य सरकार की बहुप्रचारित "हर घर नल का जल" योजना यहां पूरी तरह फ्लॉप हो चुकी है। उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि जब छातापुर के ही विधायक बिहार सरकार में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री हैं, तो फिर इस योजना की बदहाली किसकी जवाबदेही है?


अपने संवाद के दौरान संजीव मिश्रा ने स्पष्ट कहा कि छातापुर विधानसभा पिछले दो दशकों से उपेक्षित रहा है। ना तो आधारभूत संरचना में सुधार हुआ, ना शिक्षा और स्वास्थ्य की स्थिति बदली। उन्होंने आरोप लगाया कि पंचायत से लेकर प्रखंड कार्यालय तक भ्रष्टाचार और घूसखोरी चरम पर है। कोई भी अधिकारी इस विषय पर खुलकर बात करने को तैयार नहीं है, क्योंकि शासन और प्रशासन की मिलीभगत से आम जनता के अधिकारों की लगातार अनदेखी की जा रही है।


संजीव मिश्रा ने जनता से अपील करते हुए कहा कि अब समय आ गया है जब छातापुर की जनता 20 वर्षों के हिसाब की मांग करे। उन्होंने कहा कि अगला विधानसभा चुनाव छातापुर के भविष्य का निर्धारण करेगा और यह चुनाव केवल एक परिवर्तन नहीं, बल्कि एक जागृति होगी।


इस जनसंपर्क कार्यक्रम में वीआईपी पार्टी के प्रखंड अध्यक्ष शंभु मुखिया, प्रखंड संयोजक मोनू मिश्रा, लालगंज पंचायत अध्यक्ष विमल कुमार, इंदल मंडल, रमेश मंडल, आनंद मिश्रा सहित कई स्थानीय कार्यकर्ता और समाजसेवी उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि छातापुर को भ्रष्टाचार मुक्त, विकासोन्मुखी और पारदर्शी प्रशासन देने के लिए वीआईपी पार्टी को मजबूत किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में संजीव मिश्रा ने उपस्थित लोगों को भरोसा दिलाया कि वे केवल चुनावी मौसम में नहीं, बल्कि हर समय जनता की आवाज बनकर उनके बीच उपस्थित रहेंगे।






इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें