Hindi News / bihar / jahanabad-news / बिहार के लापरवाह SHO और दारोगा पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया...

बिहार के लापरवाह SHO और दारोगा पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन

Bihar Police News: जहानाबाद में जनता से दुर्व्यवहार और कर्तव्यों में लापरवाही के आरोप में एसपी ने बड़ी कार्रवाई की है। परसबीघा थाना प्रभारी समेत एक एएसआई को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

1st Bihar Published by: Ajit Kumar Updated Jul 09, 2026, 1:41:04 PM

Bihar Police News

प्रतिकात्मक तस्वीर - फ़ोटो File

Bihar Police News: बिहार के जहानाबाद में जनता से दुर्व्यवहार और कर्तव्यों के निर्वहन में लापरवाही बरतने के आरोप में एसपी कोटा किरण कुमार ने बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। एसपी के इस एक्शन से जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।



एसपी ने परसबीघा थाना के थाना प्रभारी जैनेंद्र भारती एवं एक एएसआई लव कुमार सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ आम लोगों के साथ अभद्र व्यवहार करने तथा पुलिस कार्यों में गंभीर लापरवाही बरतने की शिकायतें मिली थीं। 



मामले की समीक्षा के बाद आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर एसपी ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए दोनों को निलंबित करने का आदेश जारी किया। एसपी ने स्पष्ट किया है कि पुलिस विभाग में अनुशासनहीनता, लापरवाही और जनता के साथ दुर्व्यवहार किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। 



उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को आम जनता के साथ शालीन व्यवहार करने तथा अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ निर्वहन करने का निर्देश दिया है। इस कार्रवाई को पुलिस महकमे में अनुशासन कायम रखने की दिशा में एक सख्त संदेश के रूप में देखा जा रहा है।