Hindi News / bihar / patna-news / सरकार ने तेजस्वी यादव के आप्त सचिव को हटाया, दिल्ली के लिए किया...

सरकार ने तेजस्वी यादव के आप्त सचिव को हटाया, दिल्ली के लिए किया गया विरमित; NHIDCL में हुई प्रतिनियुक्ति

Bihar News: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आप्त सचिव प्रीतम कुमार का तबादला कर दिया गया है। बिहार प्रशासनिक सेवा के अधिकारी प्रीतम कुमार को NHIDCL, नई दिल्ली में डिप्टी जनरल मैनेजर (HR & Admin) पद पर प्रतिनियुक्ति के लिए विरमित किया गया है।

1st Bihar Published by: FIRST BIHAR Updated Jul 09, 2026, 2:12:41 PM

Bihar News

- फ़ोटो Google

Bihar News: बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आप्त सचिव को बदल दिया गया है। सरकार की तरफ से प्रशासनिक सेवा के अधिकारी प्रीतम कुमार को तेजस्वी यादव आप्त सचिव के तौर पर प्रतिनियुक्त किया था लेकिन अब उन्हें दिल्ली के लिए विरमित कर दिया गया था। 



दरअसल, बिहार सरकार ने प्रशासनिक सेवा के अधिकारी प्रीतम कुमार (बि.प्र.से., कोड-419/26) को राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (NHIDCL), सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली में प्रतिनियुक्ति पर भेजा है।



प्रीतम कुमार, जो वर्तमान में बिहार विधानसभा में माननीय नेता विरोधी दल के आप्त सचिव के पद पर कार्यरत थे, को NHIDCL में डिप्टी जनरल मैनेजर (HR & Admin) के पद पर प्रतिनियुक्ति के लिए कार्यमुक्त किया गया है।



सामान्, प्रशासन विभाग की तरफ से जारी अधिसूचना के अनुसार, उन्हें वर्तमान पद से अधिसूचना निर्गत होने की तिथि से विरमित करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार, नई दिल्ली को सौंप दिया गया है।