ब्रेकिंग
‘बीजेपी के दबाव में नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा’, तेजस्वी यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा ठग?‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंजबड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग BJP विधायक नितिन नबीन का इस्तीफा मंजूर, क्या बोले बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार?Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी‘बीजेपी के दबाव में नीतीश कुमार ने दिया इस्तीफा’, तेजस्वी यादव ने किसे बताया सबसे बड़ा ठग?‘चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार.. BJP का ‘ऑपरेशन फिनिश नीतीश’ खत्म’, रोहिणी आचार्य का तीखा तंजबड़ा ऐलान: अगली कैबिनेट में डॉक्टरों के प्राइवेट प्रैक्टिस पर लगेगी रोक, कई मेडिकल कॉलेजों को PPP मोड पर लाने की तैयारी..पॉलिसी बनाने पर काम शुरू, बड़े डॉक्टरों से मांगा गया सहयोग BJP विधायक नितिन नबीन का इस्तीफा मंजूर, क्या बोले बिहार विधानसभा अध्यक्ष प्रेम कुमार?Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी

विधानसभा चुनाव परिणाम 2022 : 5 राज्यों की चुनावी किस्मत का फैसला आज, थोड़ी देर में आने लगेंगे रुझान

DESK : विधानसभा चुनाव 2022 की मतगणना गुरुवार यानि आज होनी है. इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं. सभी 5 राज्यों में 1200 मतगणना केंद्रों में थ्री लेयर CAPF सिक्यो

विधानसभा चुनाव परिणाम 2022 :  5 राज्यों की चुनावी किस्मत का फैसला आज, थोड़ी देर में आने लगेंगे रुझान
TejpratapTejpratap|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK : विधानसभा चुनाव 2022 की मतगणना गुरुवार यानि आज होनी है. इसके लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं. सभी 5 राज्यों में 1200 मतगणना केंद्रों में थ्री लेयर CAPF सिक्योरिटी लगाई गई है.


उत्तर प्रदेश सहित 5 राज्य पंजाब, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान संपन्न हो चुका है. और अब गुरुवार यानि आज मतगणना की तैयारी है और आज ही परिणाम भी घोषित किए जाएंगे. भारतीय निर्वाचन आयोग के मुताबिक मतगणना गुरुवार की सुबह आठ बजे शुरू होगी. आयोग की वेबसाइट के अनुसार परिणाम के रुझान भी गुरुवार सुबह आठ बजे से आने शुरू हो जाएंगे.  


बता दें उत्तर प्रदेश में सात चरणों में विधानसभा चुनाव पुरे हुए थे. यहां पहले चरण के लिए मतदान 10 फरवरी को और अंतिम चरण का मतदान सात मार्च को हुआ था. उत्तर प्रदेश की सभी 403 सीटों पर वोटों की गिनती आज होगी. दूसरी तरफ पंजाब (117 सीट), उत्तराखंड (70) और गोवा (40) में एक चरण में 14 फरवरी को मतदान हुआ था.  मणिपुर (60) में 28 फरवरी और पांच मार्च को दो चरणों में वोटिंग हुई थी. सभी राज्यों के लिए मतगणना 10 मार्च को होगी और परिणाम भी आज के दिन सामने आएंगे. जानकरी हो इनमें से चार राज्यो में भाजपा और पंजाब में कांग्रेस की सरकार है.

इस खबर के बारे में
Tejpratap

रिपोर्टर / लेखक

Tejpratap

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें